Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»नेतरहाट स्कूल मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, प्रशासनिक अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना
    कोर्ट की खबरें

    नेतरहाट स्कूल मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, प्रशासनिक अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

    Promita DeyBy Promita DeyApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय के गिरते शैक्षणिक स्तर और उसके गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस एम. एस. सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

    प्रशासनिक अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना 

    कोर्ट ने नेतरहाट विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बख्शी की ओर से दायर आईए (इंटरलोक्यूटरी एप्लिकेशन) को खारिज कर दिया। साथ ही उन पर 25 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि यह राशि उन्हें स्वयं अपने खर्च से भरनी होगी और 10 दिनों के भीतर इसे बरियातू स्थित ब्रजकिशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय में जमा करना होगा।

    कोर्ट के आदेशों में बाधा पर सख्त टिप्पणी 

    सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोर्ट के आदेशों को लागू होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि एडहॉक कमेटी की बैठक को जानबूझकर टालने की कोशिश की जा रही है। खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि तकनीकी कारणों का बहाना बनाकर कोर्ट के आदेशों को रोकना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

    नई नियुक्ति और बैठक का निर्देश 

    अस्थायी कार्यकारिणी समिति के वर्तमान सभापति अशोक कुमार सिन्हा के अस्वस्थ होने के कारण कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। कोर्ट ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और नेतरहाट विद्यालय के पूर्व छात्र राजकुमार को नया सभापति नियुक्त किया है। इसके साथ ही 2 मई को सुबह 11 बजे एडहॉक कमेटी की बैठक आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया है।

    जनहित याचिका पर चल रही सुनवाई 

    यह मामला प्रार्थी केदारनाथ लाल दास द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिका में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पुराने गौरवशाली शैक्षणिक स्तर को फिर से बहाल करने की मांग की गई है।

    नेतरहाट स्कूल के भविष्य पर नजर 

    कोर्ट की सख्ती के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक ढांचे और शैक्षणिक स्तर में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। यह मामला राज्य में शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर भी अहम माना जा रहा है।

    Also Read : ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान

     

    Fine jharkhand Jharkhand Highcourt Jharkhand news Johar Live Latest news Netarhat School Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांधी मैदान में 10 हजार महिलाओं का प्रदर्शन, जंजीरों में पहुंचीं महिलाएं, CM सम्राट के आते ही सभा से निकलीं
    Next Article ट्रंप के ‘असंवैधानिक’ टैरिफ की वापसी शुरू, अमेरिकी कारोबारियों को अरबों डॉलर मिलने की उम्मीद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.