Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान
    ट्रेंडिंग

    दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 19, 2026Updated:April 19, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दीपिका पादुकोण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक बार फिर खुशखबरी दी है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। यह खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी 

    19 अप्रैल को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ की प्यारी झलक भी देखने को मिली, जिससे यह खबर और भी खास बन गई।

    बेटी दुआ का भी हुआ फेस रिवील

    कपल ने अपनी पोस्ट में अपनी बेटी दुआ सिंह पादुकोण की झलक दिखाई। तस्वीर में दुआ अपने हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा था। इस खास अंदाज में कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की।

    फैंस और सितारों ने दी बधाई

    जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी कपल को बधाई दी। परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु , कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।

    2018 में की थी शादी

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। दोनों ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से विवाह किया था। इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किए गए थे।

    2024 में हुआ था पहली बेटी का जन्म

    कपल ने सितंबर 2024 में अपनी पहली संतान के रूप में बेटी दुआ का स्वागत किया था। दिवाली के मौके पर उन्होंने अपनी बेटी को दुनिया से परिचित कराया और बताया कि उसका नाम ‘दुआ’ इसलिए रखा गया, क्योंकि वह उनकी प्रार्थनाओं का जवाब है।

    फैंस में खुशी की लहर

    कपल की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस खुशखबरी से काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    Also Read :  हजारीबाग में भव्य शादी समारोह, आज संगीत में शामिल होंगे बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा

    Bollywood Current News Deepika Padukone Johar Live Latest news Pragnent Ranveer Singh Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article हजारीबाग में भव्य शादी समारोह, आज संगीत में शामिल होंगे बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा
    Next Article BREAKING : प्रिंस खान का करीबी मेजर दुबई से गिरफ्तार, कोलकाता से लाया गया धनबाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.