Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM बनने के बाद पहली मुलाकात, सम्राट से मिलते ही दिखी नीतीश की मुस्कान
    ट्रेंडिंग

    CM बनने के बाद पहली मुलाकात, सम्राट से मिलते ही दिखी नीतीश की मुस्कान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 18, 2026Updated:April 18, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली, जिसमें राज्य और देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई।

    पहली बार आमने-सामने

    15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह पहला मौका था जब सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार आमने-सामने मिले। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव से भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर साझा कीं। तस्वीरों में नीतीश कुमार काफी सहज और प्रसन्न नजर आए। उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर आत्मीयता भी दिखाई।

    Samrat

    ‘मार्गदर्शन’ का संदेश

    सम्राट चौधरी ने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मुलाकात को सियासी संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है, जहां दोनों नेताओं के बीच सौहार्द्र की झलक दिखी।

    शराबबंदी पर सख्ती जारी

    मुलाकात के दौरान राज्य की शराबबंदी नीति भी चर्चा में रही। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने इसे नीतीश कुमार की सोच का हिस्सा बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पहल की सराहना कर चुके हैं।

    विवाद भी जारी

    इधर, मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह लगातार शराबबंदी खत्म करने की मांग उठा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद लोग शराब पी रहे हैं और इससे खतरनाक नशे की ओर झुकाव बढ़ रहा है। इस मुद्दे पर कई अन्य नेताओं ने भी सवाल उठाए हैं, जिससे बहस और तेज हो गई है।

    Also Read : धनबाद-रांची सड़क पर गैस रिसाव, DALSA टीम ने किया दौरा, लोगों को दी चेतावनी

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद-रांची सड़क पर गैस रिसाव, DALSA टीम ने किया दौरा, लोगों को दी चेतावनी
    Next Article रांची में अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी बाजार गुलजार, एडवांस बुकिंग और ऑफर्स की धूम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.