Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 8:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी प्लान, लगेंगे 589 नए CCTV कैमरे, 13.48 करोड़ जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी प्लान, लगेंगे 589 नए CCTV कैमरे, 13.48 करोड़ जारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। हजारीबाग सेंट्रल जेल यानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में अब 589 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे जेल परिसर की हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा सकेगी। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 13.48 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। सरकार का मकसद साफ है, जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना।

    पहले 14.20 करोड़ की मंजूरी, अब 13.49 करोड़ की राशि जारी

    विभागीय आदेश के मुताबिक, यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य योजना के तहत जारी की गई है। पहले इस कार्य के लिए सरकार ने 14.20 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। अब उसी के विरुद्ध करीब 13.49 करोड़ रुपए का आवंटन कर दिया गया है। यानी जेल में निगरानी सिस्टम को अपग्रेड करने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।

    कैमरे लगेंगे, तो ऑपरेटर भी जरूरी,  टेक्निकल स्टाफ की होगी तैनाती

    इतने बड़े स्तर पर कैमरे लगाए जाने के बाद उनके संचालन और देखरेख को लेकर भी सरकार ने व्यवस्था तय कर दी है। आदेश में कहा गया है कि सभी कैमरों को लगातार चालू रखने और निगरानी के लिए एक टेक्निकल ऑपरेटर और एक सुपरवाइजर की सेवा ली जाएगी। सरकार का मानना है कि सिर्फ कैमरे लगा देना काफी नहीं है, उनका लगातार काम करना और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहना भी उतना ही जरूरी है।

    गुणवत्ता में गड़बड़ी हुई तो एजेंसी पर सीधी कार्रवाई

    सरकार ने इस प्रोजेक्ट में पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी खास जोर दिया है। आदेश में साफ लिखा गया है कि कैमरे लगाने और उनकी गुणवत्ता की जिम्मेदारी संबंधित जेल अधीक्षक और इंस्टॉलेशन एजेंसी की संयुक्त रूप से होगी। यदि काम में गड़बड़ी पाई जाती है या गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं हुई, तो एजेंसी को सीधे जिम्मेदार माना जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    जेल अधीक्षक को मिला खास निर्देश

    गृह विभाग ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे पूरे काम की लगातार निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि काम निर्धारित एस्टीमेट, सरकारी मानकों, तकनीकी गाइडलाइन के अनुसार ही पूरा हो। विभाग ने साफ कर दिया है कि काम में लापरवाही होने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

    जेल के हर हिस्से पर नजर, सुरक्षा और सख्त होगी

    हजारीबाग केंद्रीय कारा राज्य की सबसे महत्वपूर्ण जेलों में गिनी जाती है। यहां कई बड़े और संवेदनशील कैदी भी रखे जाते हैं। ऐसे में 589 नए कैमरों के लगने के बाद जेल के भीतर और बाहर हर मूवमेंट रिकॉर्ड होगा, संदिग्ध गतिविधि तुरंत पकड़ी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत होगी। सरकार का मानना है कि इससे जेल प्रशासन को नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलेगी और जेल सुरक्षा में किसी भी तरह की कमी की गुंजाइश कम होगी।

    सुरक्षा सिस्टम अपग्रेड करने की तैयारी

    झारखंड सरकार का यह कदम जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। विभागीय स्तर पर संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में राज्य की अन्य जेलों में भी इसी तरह निगरानी व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।

    Also Read : झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर सख्ती, जमाखोरी रोकने के लिए पंपों पर कड़ी निगरानी

    13.48 करोड़ जारी High-Security Plan for Hazaribagh Central Jail: 589 New CCTV Cameras to be Installed; ₹13.48 Crore Sanctioned लगेंगे 589 नए CCTV कैमरे हजारीबाग सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी प्लान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में रहस्यमयी हालात में महिला का श’व बरामद, पति पर शक गहराया
    Next Article जेटेट को लेकर सुदेश महतो सख्त, सीएम को लिखा पत्र, जल्द परीक्षा कराने की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026
    Latest Posts

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.