Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जंगलों के पास माइनिंग पर सख्त रोक: हाईकोर्ट ने लागू किया 500 मीटर का नियम
    झारखंड

    जंगलों के पास माइनिंग पर सख्त रोक: हाईकोर्ट ने लागू किया 500 मीटर का नियम

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 17, 2026Updated:April 17, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में जंगलों और वन भूमि के पास चल रही पत्थर माइनिंग और स्टोन क्रशर को लेकर फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सरकार द्वारा कम की गई न्यूनतम दूरी के नियम को रद्द कर दिया है और पुराने नियम को फिर से लागू कर दिया है।

    चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि अब वन भूमि की सीमा से 500 मीटर के अंदर स्टोन माइनिंग नहीं हो सकेगी। वहीं, स्टोन क्रशर लगाने के लिए कम से कम 400 मीटर की दूरी जरूरी होगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें इस दूरी को 500 मीटर से घटाकर 250 मीटर कर दिया गया था। अदालत ने कहा कि यह फैसला बिना किसी ठोस वैज्ञानिक अध्ययन के लिया गया था। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि सरकार की ओर से बनाई गई विशेषज्ञ समिति में वन और पर्यावरण के जानकारों की कमी थी। ऐसे मामलों में ‘सतर्कता का सिद्धांत’ अपनाना जरूरी है, ताकि पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।

    हाईकोर्ट ने अपने आदेश में राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभ्यारण्यों को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि इन क्षेत्रों के चारों ओर 1 किलोमीटर का इको सेंसिटिव जोन (ESZ) पूरी तरह लागू रहेगा। यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के पहले के निर्देशों के अनुसार जारी रहेगी, ताकि वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखा जा सके। इसके अलावा कोर्ट ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (JSPCB) को बड़ा जिम्मा सौंपा है। बोर्ड को राज्य में चल रही सभी माइनिंग और स्टोन क्रशर यूनिट्स का सर्वे करना होगा। खासकर उन यूनिट्स की सूची तैयार करनी होगी, जिन्हें पहले कम दूरी के नियम के आधार पर अनुमति दी गई थी।

    कोर्ट ने इस सर्वे रिपोर्ट को 1 जून 2026 तक जमा करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी। तब तक हाईकोर्ट का यह अंतरिम आदेश लागू रहेगा।

    Also read : अवैध अफीम खेती और मादक पदार्थ तस्करी पर होगी उच्चस्तरीय समीक्षा, डीजीपी की अध्यक्षता में VC आज

     

    #Jharkhand News Current News forest Illegal Mining jharkhand Jharkhand high court Johar Live Latest news Local News ranchi झारखंड की खबर लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में भूधंसान-गैस रिसाव जारी, MLA अरूप चटर्जी ने सरकार को घेरा
    Next Article OBC छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट, झारखंड में आवेदन सुधार की तिथि बढ़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.