Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भ्रष्ट और गालीबाज अफसरों के लिए कानून ही बना दें हेमंत जी : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    भ्रष्ट और गालीबाज अफसरों के लिए कानून ही बना दें हेमंत जी : बाबूलाल मरांडी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 16, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भ्रष्ट और गालीबाज अफसरों के लिए कानून ही बना दें हेमंत जी : बाबूलाल मरांडी
    भ्रष्ट और गालीबाज अफसरों के लिए कानून ही बना दें हेमंत जी : बाबूलाल मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कस द्वारा एक विवादित पुलिस अधिकारी का कथित तौर पर समर्थन किए जाने पर तीखा हमला बोला। उन्होनें कहा कि यदि सरकार को भ्रष्ट और बदतमीज अधिकारी इतने ही प्रिय हैं, तो उन्हें विधानसभा में बाकायदा बिल लाकर गाली-गलौज को कानूनी मान्यता दे देनी चाहिए।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए  मरांडी ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा कि झामुमो हैंडल के दिहाड़ी इंटर्न्स अपनी रोजी-रोटी के लिए कुछ भी लिखें यह तो समझ आता है, लेकिन जब सूबे के मुख्यमंत्री उसे रीट्वीट करते हैं, तो वह उस अभद्रता का आधिकारिक सर्टिफिकेट बन जाता है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि घुमा-फिराकर बात करने के बजाय राज्य सरकार को अब ‘भ्रष्टाचार और गाली-गलौज’ का एक नया कानून ही बना देना चाहिए, जिसमें पुलिस को जनता का शोषण करने और उन्हें मां-बहन की गाली देने की पूरी छूट हो, ताकि जो काम अभी पीठ पीछे हो रहा है उसे कम से कम ‘ऑफिशियल’ होने की औपचारिकता तो मिल सके।

    बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट किया कि गालीबाज अधिकारियों को केवल पद से हटा देना कोई सजा नहीं है, बल्कि उन्हें ऐसा कड़ा सबक सिखाने की जरूरत है कि भविष्य में कोई भी जनसेवक या प्रशासनिक अधिकारी जनता के साथ ऐसी बदतमीजी करने की जुर्रत न कर सके। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में यह भी जोड़ा कि यदि हेमंत सरकार ऐसा कोई नया कानून लाती है, तो वे उसका ‘ऐतिहासिक स्वागत’ करने के लिए तैयार हैं।

    माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी,

    JMM हैंडल के "दिहाड़ी इंटर्न्स" आपके भ्रष्टाचार को सही साबित नहीं कर सकते, इसलिए बेचारे अपनी रोजी-रोटी के लिए कुछ भी लिख रहे हैं, यह तो समझ आता है। लेकिन जब सूबे के मुख्यमंत्री उसे रीट्वीट करते हैं, तो वह उस बदतमीजी का आधिकारिक 'सर्टिफिकेट'… https://t.co/qwoKDuKfT3 pic.twitter.com/et1CvS5ooo

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) April 15, 2026

    #Jharkhand News #Online news abusive officers Babulal marandi corrupt Current News Hemant Soren Johar Live Latest news न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में भीषण सड़क हादसा : तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक-खलासी की जलकर मौ’त
    Next Article चाईबासा में मुठभेड़ के बीच IED ब्लास्ट, कोबरा जवान जख्मी, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.