Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, घर के बाहर खेल रहे 3 साल के मासूम को कुचला
    झारखंड

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, घर के बाहर खेल रहे 3 साल के मासूम को कुचला

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2026Updated:April 15, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेनी कला पंचायत के बिशुनपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

    घर के बाहर खेल रहा था बच्चा

    मृतक की पहचान रंजीत पासवान के पुत्र रामल्ला कुमार (3 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर उसकी चपेट में आ गया।

    हादसे के बाद चालक फरार

    घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

    पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया

    घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

    कार्रवाई और मुआवजे की मांग

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : 28 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की बड़ी सफलता

    Bishunpur Village Incident Breaking news Child Death Case Hussainabad Police Station Latest news Minor Death News Palamu accident Palamu News road accident India Rural Incident Jharkhand Today News Tractor Accident Jharkhand Tractor Crush Case Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराउरकेला से सिमडेगा तक गांजा सप्लाई का खेल फेल, तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article कोडरमा में कुएं से मिला 8 साल के आर्यन का शव, मां और फूफा हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    Latest Posts

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.