Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी तो पीएम मोदी ने जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    मनोरंजन

    आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी तो पीएम मोदी ने जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2026Updated:April 12, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आशा भोसले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की तबीयत खराब होने की खबर से फैंस चिंतित हैं। 92 वर्षीय सिंगर को तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

    पीएम मोदी ने जताई चिंता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आशा भोसले के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

    कार्डियक अरेस्ट के बाद भर्ती

    परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

    पोती ने दी हेल्थ अपडेट

    सिंगर की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि थकावट और सीने में इंफेक्शन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें।

    पहले भी कर चुकी हैं पीएम की तारीफ

    गौरतलब है कि आशा भोसले पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने उनके जन्मदिन पर एक वीडियो संदेश में उनके अनुशासन और कार्यशैली की सराहना की थी।

    फैंस कर रहे दुआ

    जैसे ही उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। हर कोई यही चाहता है कि यह महान गायिका जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपने चाहने वालों के बीच लौटें।

    Also Read : डुमरी थाना कांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जल्द खत्म करने को कहा

    Asha Bhosle health Asha Bhosle health update Asha Bhosle hospitalized Bollywood singer news Breach Candy Hospital Mumbai Breaking News India cardiac arrest news celebrity health news entertainment news India fans’ prayers Latest news legendary singer India mumbai news PM Modi reaction Zanai Bhosle update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडुमरी थाना कांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जल्द खत्म करने को कहा
    Next Article रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग का आतंक बरकरार, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर फायरिंग में ली जिम्मेदारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.