Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जनता दरबार में आय, जमीन, पानी व आवास के अधिक मामले, DC कंचन सिंह ने दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश
    झारखंड

    जनता दरबार में आय, जमीन, पानी व आवास के अधिक मामले, DC कंचन सिंह ने दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 2, 2026Updated:April 2, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कंचन सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा में DC कंचन सिंह ने गुरुवार को गोपनीय कार्यालय में जनता दरबार लगाया, जहां जिले के अलग-अलग और दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। DC ने हर आवेदन को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को भेजते हुए साफ निर्देश दिया कि सभी मामलों का समय पर और सही तरीके से समाधान किया जाए।

    जमीन और राजस्व के मामलों की रही भरमार

    जनता दरबार में सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन और राजस्व से जुड़ी आईं। लोगों ने बिना ग्राम सभा के सरना घेराबंदी, खरीदी गई जमीन पर खेती में बाधा, सीमांकन, ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और अवैध कब्जा हटाने जैसे मुद्दे उठाए। इसके अलावा धोखाधड़ी के मामलों में पैसा वापस दिलाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, ऑनलाइन लगान रसीद और होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी सामने आई।

    पानी, सड़क और बिजली को लेकर भी उठी आवाज

    ग्रामीणों ने हर घर जल योजना के तहत जल मीनार की मरम्मत, नलकूप और नल-जल योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। साथ ही कई लोगों ने सड़क, पुल और बिजली से जुड़ी समस्याएं भी बताईं। एक मामला ऐसा भी आया, जिसमें अंबेडकर आवास योजना के तहत बने घर को जेसीबी से तोड़े जाने की शिकायत की गई।

    दिव्यांग महिला की अपील ने किया भावुक

    जनता दरबार के दौरान जलडेगा प्रखंड की अनीता हेरेंज ने अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वह दिव्यांग हैं और बेहद गरीबी में जीवन गुजार रही हैं। उनके भाई-भाभी भी बच्चों को छोड़कर पलायन कर गए हैं। अनीता ने अपने और अपनी भतीजी के लिए रहने की व्यवस्था और बच्ची की पढ़ाई के लिए मदद मांगी। उनकी बात सुनकर माहौल भावुक हो गया। DC ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को जरूरी मदद देने का निर्देश दिया।

    DC ने दिया भरोसा, हर समस्या का होगा समाधान

    DC कंचन सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मामले का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जनता दरबार में नजारत उप समाहर्ता, सदर BDO और अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे।

    Also Read : महिला के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला पकड़ा तूल, आदिवासी समुदाय ने आरोपियों के घर में की तोड़फोड़

    Ambedkar Awas Yojana Breaking Jharkhand News caste certificate issue DC Kanchan Singh disabled woman help case electricity road issues Home Guard recruitment Jharkhand illegal land encroachment Jal Jeevan Mission Jharkhand Jaldega block news Jharkhand public hearing land dispute Simdega Latest news revenue issues Jharkhand rural problems Jharkhand Simdega administration Simdega Janata Darbar Simdega news Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला पकड़ा तूल, आदिवासी समुदाय ने आरोपियों के घर में की तोड़फोड़
    Next Article कांग्रेस नेता प्रदीप यादव का बड़ा बयान, रोजाना 27.75 लाख की अवैध कमाई का आरोप

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.