Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड शराब घोटाले पर सियासत तेज, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की उठाई मांग
    झारखंड

    झारखंड शराब घोटाले पर सियासत तेज, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की उठाई मांग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के कथित शराब घोटाले को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को एक विस्तृत पत्र भी सौंपा।

    750 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप

    मरांडी ने अपने पत्र में दावा किया है कि राज्य में 750 करोड़ रुपये से अधिक का शराब घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक बड़ा संगठित भ्रष्टाचार है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

    ACB पर लगाए गंभीर आरोप

    मरांडी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ACB इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करने के बजाय भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रही है।  उन्होंने आरोप लगाया कि तय समयसीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया, जिससे आरोपियों को फायदा मिला।

    गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन कार्रवाई ढीली पड़ी

    पत्र में मरांडी ने बताया कि 20 मई 2025 को तत्कालीन उत्पाद सचिव IAS विनय कुमार चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसके अगले दिन 21 मई को झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के GM (वित्त) सुधीर कुमार दास, पूर्व GM सुधीर कुमार और प्लेसमेंट एजेंसी से जुड़े नीरज कुमार को भी पकड़ा गया। इसके बाद अक्टूबर 2025 में महाराष्ट्र और गुजरात से 7 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। लेकिन मरांडी का आरोप है कि इसके बाद जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई।

    समय पर चार्जशीट नहीं, आरोपियों को मिली राहत

    मरांडी ने कहा कि सबसे गंभीर बात यह रही कि ACB ने 90 दिनों की तय कानूनी समयसीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की।
    इसी वजह से मुख्य आरोपी IAS विनय चौबे को 19 अगस्त 2025 को डिफॉल्ट बेल मिल गई। इसके एक दिन बाद 20 अगस्त को सुधीर कुमार दास, सुधीर कुमार और नीरज कुमार को भी जमानत मिल गई। वहीं गजेंद्र सिंह को भी 56 दिनों के भीतर जमानत मिल चुकी थी।

    राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

    मरांडी ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपें। साथ ही उन्होंने ACB को तुरंत चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश देने की भी मांग की है।

    सियासी माहौल गरमाने के आसार

    शराब घोटाले को लेकर BJP पहले से ही हमलावर रही है। मरांडी के इस कदम के बाद अब आने वाले दिनों में यह मुद्दा और जोर पकड़ सकता है। विपक्ष इसे बड़ा भ्रष्टाचार बता रहा है, वहीं सरकार की ओर से अब तक कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Also Read : रिटायर्ड आर्मी जवान के घर डकैती, बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट 

    ACB investigation Babulal marandi BJP attack Breaking news CBI probe demand corruption case Gajendra Singh Governor Santosh Gangwar IAS Vinay Kumar Choubey Jharkhand liquor scam Jharkhand news Jharkhand State Beverages Corporation Latest news News Samvad political news ranchi news Sudhir Kumar Das Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिटायर्ड आर्मी जवान के घर डकैती, बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख का माल ले उड़े डकैत
    Next Article अस्मिता योगासन लीग में झारखंड की बेटियों का कमाल, आकांक्षा-पम्मी ने जीता रजत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.