Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रिटायर्ड आर्मी जवान के घर डकैती, बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख का माल ले उड़े डकैत
    क्राइम

    रिटायर्ड आर्मी जवान के घर डकैती, बच्चों को बंधक बनाकर 20 लाख का माल ले उड़े डकैत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 31, 2026Updated:March 31, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डकैती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad :  धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मिश्रीडीह मोड़ में बीती रात एक सनसनीखेज डकैती की घटना सामने आई है। करीब दस की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड आर्मी हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर पर धावा बोल दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है।

     

    सबसे पहले बच्चों को बनाया बंधक

    डकैतों ने घर में घुसते ही सबसे पहले बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया। परिवार को डराकर उन्होंने घर में रखे कैश और जेवरात लूट लिए। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये के गहने लेकर बदमाश फरार हो गए।

    CCTV तोड़कर ले गए DVR

    वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और DVR साथ लेकर चलते बने, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके।

    छत पर सो रहे थे मालिक, भनक तक नहीं लगी

    घर के मालिक कैलाश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वे खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। आशंका है कि बदमाशों ने किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी।

    पुलिस पहुंचने में देरी पर सवाल 

    परिजनों के मुताबिक रात करीब 2 बजे ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन टीम करीब साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर स्थानीय लोग नाराज हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

    पुलिस जांच में जुटी

    थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घर के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लूट की सही रकम आवेदन मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

    Also Read : केंदु पत्ता का भाव बढ़ा, अब प्रति बोरा 38 रुपये ज्यादा मिलेंगे

    Armed Robbery Jharkhand Barwadda Thana Bihar Jharkhand Crime CCTV DVR Theft Children Hostage Crime Crime News Dhanbad Dhanbad Breaking News Dhanbad Robbery jharkhand crime news Jharkhand Dacoity Case Kailash Prasad Mishra latest crime news Latest news Law and Order Jharkhand Masked Robbers Mishridiih Dacoity Night Robbery Incident police investigation Jharkhand Retired Army House Robbery Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंदु पत्ता का भाव बढ़ा, अब प्रति बोरा 38 रुपये ज्यादा मिलेंगे
    Next Article झारखंड शराब घोटाले पर सियासत तेज, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की उठाई मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.