Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टिटोस रेस्टोरेंट फा’यरिंग केस में रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    टिटोस रेस्टोरेंट फा’यरिंग केस में रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 29, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है वह धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द बाजार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर देशी कट्टा, तीन गोली, और घटना के समय पहना गया कपड़ा भी बरामद किया है। इस मामले की जानकारी सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया के साथ साझा की।

    27 दिसंबर से शुरू हुई थी रंगदारी की धमकी

    सिटी एसपी ने बताया कि टिटोस रेस्टोरेंट के मालिक राजकुमार गोप और उनके दो साथी पुष्कर महतो एवं पिंटु कच्छप को संगठित आपराधिक गिरोह के सरगना प्रिंस खान द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थीं। गिरोह की ओर से इंटरनेट कॉल के जरिए ऑडियो मैसेज भेजकर उनसे एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। साथ ही पैसे नहीं देने पर लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

    रंगदारी नहीं मिलने पर रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग

    पुलिस के अनुसार, जब रंगदारी की रकम नहीं मिली तो गिरोह ने अपने गुर्गों के माध्यम से 7 मार्च को लोधमा स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में रेस्टोरेंट के एक स्टाफ को गोली लग गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

    एयरपोर्ट थाना में दर्ज हुआ था केस

    इस मामले को लेकर एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 12/26 के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था, जिसे पूरे मामले का उद्भेदन करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

    पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं 4 आरोपी

    एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल चार अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर सचिन यादव था। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।

    छापेमारी में गिरफ्तार हुआ मुख्य शूटर

    लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आखिरकार सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम जानकारियां दीं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना के समय पहना गया कपड़ा, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया।

    हथियार बरामदगी पर अलग केस दर्ज

    बरामद हथियार के संबंध में पुलिस ने एयरपोर्ट थाना में एक नया मामला दर्ज किया है। यह केस कांड संख्या 15/26 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हथियार आरोपी को कहां से मिला और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

    आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

    सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सचिन यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ धनबाद जिले के विभिन्न थानों में कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध जोगता थाना, राजगंज थाना, बैंक मोड़ थाना और पुटकी थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

    पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क की कर रही जांच

    पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रांची में प्रिंस खान गिरोह का नेटवर्क कितना फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग मदद कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    Also Read : हजारीबाग दरिंदगी पर जयराम महतो का अल्टीमेटम, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बड़ा आंदोलन

    Major Breakthrough for Ranchi Police in Titos Restaurant Firing Case: Main Shooter Arrested with Weapon टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मुख्य शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : रांची के पेट्रोल पंप लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 11 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कैश बरामद
    Next Article रांची में पेट्रोल पंप लूट गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 10 अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.