Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लंबे इंतजार के बाद फिर होगी JTET परीक्षा, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
    झारखंड

    लंबे इंतजार के बाद फिर होगी JTET परीक्षा, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 29, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JAC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए आखिरकार बड़ी खुशखबरी आ गई है। करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद राज्य में फिर से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) आयोजित की जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा को लेकर पूरी गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत अभ्यर्थी 21 अप्रैल से 21 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

    दो लेवल पर होगी परीक्षा, दोनों में बैठने का मौका

    इस बार JTET परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) शामिल हैं। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को दोनों स्तर की परीक्षा में एक साथ शामिल होने की सुविधा दी गई है। यानी उम्मीदवार चाहें तो दोनों पेपर दे सकते हैं, जिससे उनके लिए अवसर और ज्यादा बढ़ गए हैं।

    उम्र सीमा में 9 साल की बड़ी छूट

    इस बार सबसे बड़ी राहत उम्र सीमा को लेकर दी गई है। परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा में 9 साल की छूट दी गई है। पिछली JTET परीक्षा 2016 में हुई थी, इसलिए इतने लंबे गैप को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। खास बात यह है कि 58 साल तक के पारा शिक्षक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इससे वे अभ्यर्थी भी मौका पा सकेंगे जो अब तक उम्र के कारण बाहर हो जाते थे।

    परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

    इस बार परीक्षा पैटर्न को पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और अभ्यर्थियों के अनुकूल बनाया गया है। अब हर विषय में अलग-अलग पास होना जरूरी नहीं रहेगा, बल्कि कुल प्राप्त अंकों के आधार पर ही रिजल्ट तय किया जाएगा। इसमें सामान्य और EWS वर्ग के लिए 60 प्रतिशत, जनजातीय और दिव्यांग वर्ग के लिए 55 प्रतिशत, जबकि पिछड़ा वर्ग, SC/ST और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए 52 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। इस बदलाव से अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

    सवालों का स्तर हुआ आसान

    पहले जहां प्रश्नों का स्तर ग्रेजुएशन के आधार पर होता था, अब इसे घटाकर इंटरमीडिएट और मैट्रिक स्तर के अनुरूप कर दिया गया है।परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे, जो सभी ऑब्जेक्टिव होंगे। कुल अंक 150 होंगे और परीक्षा की अवधि ढाई घंटे तय की गई है। परीक्षा OMR शीट पर होगी। दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को 30 मिनट अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

    स्थानीय भाषाओं को भी मिलेगा स्थान

    इस बार परीक्षा में स्थानीय भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को बेहतर मौका मिल सके। इससे ग्रामीण और क्षेत्रीय उम्मीदवारों को काफी फायदा होगा।

    JAC अध्यक्ष बोले- प्रक्रिया को बनाया गया आसान

    जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने बताया कि लंबे समय से अभ्यर्थी परीक्षा को आसान और पारदर्शी बनाने की मांग कर रहे थे। इस बार उसी को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा योग्य उम्मीदवारों को मौका मिल सके।

    अभ्यर्थियों में उत्साह, तैयारी शुरू

    परीक्षा की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह साफ नजर आ रहा है। एक अभ्यर्थी राहुल ने कहा कि 9 साल की उम्र छूट उनके लिए बड़ी राहत है और अब वे पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होंगे। संभावना है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून तक परीक्षा आयोजित कर ली जाएगी।

    शिक्षक बनने की राह होगी आसान

    JTET 2026 न सिर्फ शिक्षक बनने का रास्ता खोलेगा, बल्कि लंबे समय से अटकी भर्ती प्रक्रिया को भी गति देगा। अब अभ्यर्थियों को बस तैयारी में जुटना है, क्योंकि मौका काफी समय बाद मिला है।

    Also Read : उपराष्ट्रपति ने IIM रांची की सड़क पर उठाए सवाल, मंत्री से बोले- गड्ढे भरवाइए

    Breaking news Jharkhand Education News Jharkhand Government Jobs Jharkhand JAC Jharkhand JAC Notification 2026 Jharkhand Exam News Jharkhand Teacher Eligibility Test JTET 2026 JTET Age Relaxation JTET Application Date JTET Syllabus Update Latest Exam Update Latest news Teacher Recruitment Jharkhand Teacher Vacancy Jharkhand Teaching Jobs Jharkhand Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपराष्ट्रपति ने IIM रांची की सड़क पर उठाए सवाल, मंत्री से बोले- गड्ढे भरवाइए
    Next Article झारखंड बीजेपी की नई टीम घोषित, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.