गीता कोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई टीम में गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिसे पार्टी में उनका बढ़ता कद माना जा रहा है। उनके अलावा राकेश प्रसाद को एक बार फिर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्षों की सूची में नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू और गीता कोड़ा शामिल हैं।
इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
प्रदेश महामंत्री के रूप में गणेश मिश्रा को फिर से जिम्मेदारी देकर मुख्यधारा में लाया गया है। उनके साथ अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह को भी महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश मंत्री के तौर पर दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव और शालिनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन में पुराने चेहरों पर भी भरोसा
पार्टी ने कुछ पदों पर पुराने और अनुभवी चेहरों को बनाए रखा है। दीपक बंका को दोबारा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हेमंत दास कार्यालय मंत्री बने रहेंगे। सूरज चौरसिया को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
जल्द मोर्चा संगठनों की भी होगी घोषणा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में बीजेपी के अलग-अलग मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की जाएगी। इससे संगठन को और विस्तार देने की तैयारी है।
संतुलन साधने की कोशिश, हर वर्ग को जगह
इस नई टीम में पार्टी ने क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन साधने की कोशिश की है। अलग-अलग जिलों और समाज के लोगों को शामिल कर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया है।
हाल ही में बने हैं प्रदेश अध्यक्ष
गौरतलब है कि आदित्य साहू 13 जनवरी को हुए चुनाव के बाद 14 जनवरी को झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने थे। अब उनकी पहली टीम सामने आ गई है, जिससे साफ है कि पार्टी आगामी चुनावों को लेकर तैयारी में जुट गई है।
संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद
नई टीम के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह टीम संगठन को कितना मजबूत बना पाती है और आने वाले समय में इसका राजनीतिक असर क्या होता है।
Also Read : लंबे इंतजार के बाद फिर होगी JTET परीक्षा, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन