Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में गैस कालाबाजारी का अड्डा बेनकाब, दर्जनों सिलेंडर और मशीन बरामद
    झारखंड

    रांची में गैस कालाबाजारी का अड्डा बेनकाब, दर्जनों सिलेंडर और मशीन बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 29, 2026Updated:March 29, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घरेलू गैस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर हरिहर सिंह रोड, मोरहाबादी स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, इलाके में हड़कंप मच गया।

    दुकान में चल रहा था अवैध गैस का खेल

    छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि दुकान में घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर उसे ज्यादा दामों पर बेचा जा रहा था। यानी सीधे तौर पर गैस की कालाबाजारी का खेल चल रहा था।

    मौके से मशीन और उपकरण जब्त

    कार्रवाई के दौरान टीम ने गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीन, पाइप, नोजल समेत कई उपकरण बरामद किए। अधिकारियों ने तुरंत सभी सिलेंडरों और उपकरणों को जब्त कर लिया। इसके बाद जब्त सामग्री को अधिकृत गैस एजेंसी को सुरक्षित रखरखाव के लिए सौंप दिया गया है।

    सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

    जांच के दौरान अधिकारियों ने साफ कहा कि इस तरह की अवैध रिफिलिंग सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह लोगों की जान के साथ भी खिलवाड़ है। बिना किसी सुरक्षा मानक के गैस भरना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

    FIR की तैयारी, होगी कड़ी कार्रवाई

    प्रशासन ने बताया कि यह मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और एलपीजी सप्लाई नियमों के तहत गंभीर अपराध है। इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    लोगों से सहयोग की अपील

    जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया गया है, जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

    विशेष अभियान का हिस्सा है कार्रवाई

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने इसे विशेष अभियान का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने और आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : झारखंड बीजेपी की नई टीम घोषित, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष

    breaking news ranchi Consumer Safety News DC Manjunath Bhajantri District Administration Action Essential Commodities Act gas black marketing Gas Cylinder Seizure Illegal Gas Business jharkhand crime news Latest news Local News Jharkhand LPG Illegal Refilling LPG Regulation Order 2000 Morabadi Ranchi ranchi news Ranchi Raid News Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड बीजेपी की नई टीम घोषित, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष
    Next Article अनगड़ा में तेज रफ्तार ट्रक का तांडव, बाइक सवार दो भाइयों को कुचल डाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.