Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 4:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»रामनवमी जुलूस देखने गया परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए गहने और नकद
    क्राइम

    रामनवमी जुलूस देखने गया परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए गहने और नकद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 28, 2026Updated:March 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : रामनवमी की रात गुमला में चोरी की एक हावी सामने आई है। सदर प्रखंड के लक्ष्मण नगर इलाके में चोरों ने एक बंद घर को दिखाकर गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार जुलूस देखने गया था और इसी दौरान चोरों ने मौका देखकर चोरी को अंजाम दे दिया।

    ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

    जानकारी के मुताबिक यह घर सब्जी विक्रेता मोहन महतो का है। शुक्रवार और शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर सामान खंगाल डाला। जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देख दंग रह गया, हर जगह सामान बिखरा पड़ा था।

    गहने और नकदी लेकर फरार

    मोहन महतो की पत्नी संध्या देवी ने बताया कि चोर घर से चांदी की पायल, बिछिया, सोने का मांग टीका, नथनी और अन्य गहने ले गए। इसके अलावा पर्स में रखे 15 हजार रुपये नकद और गुल्लक में जमा करीब 5 हजार रुपये भी चोरी हो गए। कुल मिलाकर करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

    जुलूस देखने गया था पूरा परिवार

    परिवार के सभी सदस्य रामनवमी की शोभायात्रा देखने के लिए घर में ताला लगाकर शहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। सुबह करीब 10 बजे जब परिवार लौटा तो घटना का पता चला।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। संध्या देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना में आवेदन दिया है।

    इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाएं

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। खासकर बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की वजह से इस तरह की वारदातें बढ़ रही हैं।

    सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

    इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

    Also Read : तीन महीने बाद रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर दौड़ी ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
    cash theft Closed House Theft Crime Update Gumla gold jewellery theft Gumla News Gumla police Gumla Theft House Theft Case jharkhand crime news Jharkhand news Lakshman Nagar Gumla Latest news Local Crime Jharkhand Local News Jharkhand police investigation public safety Ram Navami Incident Robbery News Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतीन महीने बाद रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर दौड़ी ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
    Next Article हजारीबाग दुष्कर्म मामले पर सियासत तेज, आदित्य साहू के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.