Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 4:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीन महीने बाद रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर दौड़ी ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
    जोहार ब्रेकिंग

    तीन महीने बाद रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर दौड़ी ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तीन
    कोयल नदी पर बने रेलवे पुल का निरीक्षण करते डीआरएम करूणा निधि सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Lohardaga : रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन करीब तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर शुरू हो गया है। शनिवार से सेवा बहाल होते ही यात्रियों में खुशी का माहौल दिखा और लोगों ने राहत की सांस ली। इस रेलखंड के चालू होने से दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी सहूलियत मिली है।

    पुल में खराबी के कारण बंद था परिचालन

    रांची रेल मंडल के डीआरएम करूणा निधि सिंह ने लोहरदगा स्थित कोयल नदी पर बने रेलवे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को पुल के पिलर में तकनीकी खराबी आने के कारण लोहरदगा तक ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। इसके बाद मरम्मत कार्य तेजी से कराया गया।

    तय समय से पहले पूरा हुआ काम

    रेलवे ने 31 मार्च तक मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन निर्धारित समय से पहले ही काम पूरा कर लिया गया। इसके बाद शनिवार से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है।

    दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी फिर से शुरू

    डीआरएम ने बताया कि अब इस रेलखंड पर पहले की तरह सभी ट्रेनें चलेंगी। साथ ही आनंद विहार (दिल्ली) तक जाने वाली ट्रेन का परिचालन भी लोहरदगा मार्ग से फिर शुरू कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    अमृत भारत योजना से बदलेगा स्टेशन का स्वरूप

    उन्होंने बताया कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत सौंदर्यीकरण किया गया है। स्टेशन का नया रूप जल्द यात्रियों को देखने को मिलेगा और उद्घाटन की तिथि जल्द तय की जाएगी।

    यात्रियों को सुरक्षित सफर का भरोसा

    डीआरएम ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि अब इस रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह सुरक्षित है और भविष्य में किसी तरह की बाधा की संभावना नहीं है। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर इस रूट से यात्रा करने की अपील की।

    Also Read : पलामू में डीजे की तेज आवाज बनी मुसीबत, महिला की तबीयत बिगड़ी, होटल के शीशे टूटे

    Trains Run on Ranchi-Lohardaga-Tori Rail Section After Three Months; Major Relief for Passengers तीन महीने बाद रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर दौड़ी ट्रेनें यात्रियों को बड़ी राहत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में डीजे की तेज आवाज बनी मुसीबत, महिला की तबीयत बिगड़ी, होटल के शीशे टूटे
    Next Article रामनवमी जुलूस देखने गया परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए गहने और नकद

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.