Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा में अलर्ट मोड में प्रशासन, रामनवमी से पहले DC-SP का फ्लैग मार्च
    जामताड़ा

    जामताड़ा में अलर्ट मोड में प्रशासन, रामनवमी से पहले DC-SP का फ्लैग मार्च

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामनवमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जामताड़ा में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता के नेतृत्व में शहर में सशस्त्र पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च जिला नियंत्रण कक्ष से शुरू होकर गांधी चौक, सुभाष चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, जामताड़ा बाजार, इंदिरा चौक, बस स्टैंड होते हुए यज्ञ मैदान तक पहुंचा। इस दौरान प्रशासन की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिखा। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

    प्रशासन पूरी तरह सतर्क

    डीसी रवि आनंद ने कहा कि जिला प्रशासन रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। साथ ही चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीसी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी लोग बिना डर के त्योहार मनाएं।

    फ्लैग मार्च के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों में भरोसा जगाने की कोशिश की गई। प्रशासन का कहना है कि सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है ताकि रामनवमी का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

    Administration on High Alert in Jamtara; DC and SP Conduct Flag March Ahead of Ram Navami जामताड़ा में अलर्ट मोड में प्रशासन रामनवमी रामनवमी से पहले DC-SP का फ्लैग मार्च
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपनी ही सरकार के खिलाफ अंबा प्रसाद, कहा- अपराध पर नहीं लग पा रहा लगाम
    Next Article रामनवमी से पहले रांची में पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.