Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में लाखों रामभक्तों के स्वागत को तैयार महावीर मंडल, झांकियों पर बंपर इनाम की घोषणा
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में लाखों रामभक्तों के स्वागत को तैयार महावीर मंडल, झांकियों पर बंपर इनाम की घोषणा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रामनवमी के पावन अवसर पर केंद्रीय युवा महावीर मंडल की ओर से इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंडल के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी लाखों की संख्या में आने वाले श्रीराम भक्तों का मेन रोड स्थित मंच से भव्य स्वागत किया जाएगा।

    उन्होंने जानकारी दी कि अष्टमी (26 मार्च 2026, गुरुवार) और महानवमी (27 मार्च 2026, शुक्रवार) के दिन श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भक्तों के बीच मिनरल वाटर, बिस्कुट, टॉफी, चिप्स और जूस का वितरण किया जाएगा। शोभा यात्रा के दौरान तलवार, फूलों की माला और फूलों की वर्षा से भक्तों का उत्साह बढ़ाया जाएगा।

    अष्टमी की रात आने वाली झांकियों के बीच आकर्षक प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें बंपर पुरस्कार के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। मंडल द्वारा हर साल सबसे बड़े स्तर पर पुरस्कार वितरण किया जाता है। इस वर्ष विजेताओं को 5 फीट और 4.5 फीट की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि झांकी प्रस्तुत करने वाली पूजा समितियों का मनोबल बढ़े और वे हर साल बेहतर प्रस्तुति दें।

    मंडल के मंच का उद्घाटन अष्टमी के दिन शाम 6 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया जाएगा।

    अंत में मंडल की ओर से रामनवमी की शोभा यात्रा देखने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने साथ आए बच्चों का विशेष ध्यान रखें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

    Also Read : झारखंड में अब 26 नहीं, 27 मार्च को होगी रामनवमी की छुट्टी, अधिसूचना जारी

    महावीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अब 26 नहीं, 27 मार्च को होगी रामनवमी की छुट्टी, अधिसूचना जारी
    Next Article रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई : रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.