Ranchi : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने रामनवमी के अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है। पहले जारी अधिसूचना के अनुसार 26 मार्च (गुरुवार) को रामनवमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए 27 मार्च (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
विभाग द्वारा जारी अधिसूचना (संख्या-7244, दिनांक 10 दिसंबर 2025) में संशोधन करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि 27 मार्च को ‘रामनवमी’ के अवसर पर एनआई एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत सरकारी अवकाश रहेगा।

इस संशोधन के बाद 26 मार्च (गुरुवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे और सभी सरकारी कामकाज नियमित रूप से संपन्न होंगे।
इस संबंध में सरकार के अवर सचिव दिलीप कुमार साह के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को निर्देश दिया गया है कि इस प्रेस विज्ञप्ति का प्रकाशन 26 मार्च 2026 को प्रकाशित होने वाले प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में सुनिश्चित किया जाए।
Also Read : रांची जू में खुशियों की दहाड़, 4 महीने की शेरनी बनी नयी स्टार


