Pakur (Mithu Yadav) : पाकुड़ में समाजसेवी लुत्फुल हक द्वारा मानवता की मिसाल पेश की जा रही है। उनके द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास प्रतिदिन शाम को जरूरतमंदों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इस पहल से गरीब, बेसहारा और राहगीरों को काफी राहत मिल रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर भोजन ग्रहण करते हैं। भोजन वितरण के दौरान अनुशासन और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की व्यवस्था से उन लोगों को सहारा मिल रहा है, जिनके पास भोजन का कोई स्थायी साधन नहीं है।
ईद पर विशेष व्यवस्था
ईद पर्व के अवसर पर भोजन व्यवस्था को और विशेष बनाया गया। इस दिन सेवइयां, मिठाई, दाल, भात और सब्जी का वितरण किया गया। त्योहार के मौके पर जरूरतमंदों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला।
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: लुत्फुल हक
समाजसेवी लुत्फुल हक ने बताया कि उनका उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने कहा कि यह कार्य वे सामाजिक जिम्मेदारी के तहत कर रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखने का प्रयास करेंगे।
स्थानीय लोगों ने की सराहना
इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सेवा से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरणा मिलती है।
Also Read : बंद घर का ताला तोड़ उड़ा लिया था 15 लाख का माल, चढ़ा पुलिस के हत्थे



