Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»असम में पुलिस कैंप पर उल्फा उग्रवादियों का हमला, दागे गये पांच रॉकेट लॉन्चर, चार जवान घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में पुलिस कैंप पर उल्फा उग्रवादियों का हमला, दागे गये पांच रॉकेट लॉन्चर, चार जवान घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 22, 2026Updated:March 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कमांडो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Tinsukia (Assam) : असम में विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। तिनसुकिया जिले के जगुन इलाके में असम-अरुणाचल सीमा के पास स्थित पुलिस कमांडो कैंप पर उल्फा (I) के उग्रवादियों ने हमला कर दिया। यह हमला शनिवार देर रात करीब 2 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने पुलिस कैंप को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड और आरपीजी जैसे भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    हमले के तुरंत बाद कैंप में मौजूद असम पुलिस के जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 30 मिनट तक गोलीबारी होती रही। इस दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल जवानों की पहचान चित्तरंजन मिली, देबाशीष बोरा (जोरहाट), रवि गढ़ (चाबुआ) और जंबुश मारक (गोलपारा) के रूप में हुई है। ये सभी जगुन स्थित पुलिस कैंप में तैनात थे।

    घायल जवान खतरे से बाहर

    घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी जवानों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

    हमले के बाद सर्च ऑपरेशन तेज

    हमले के बाद उग्रवादी जंगल की ओर भाग निकले। इसके बाद भारतीय सेना और असम पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

    उल्फा (I) ने ली जिम्मेदारी

    इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन उल्फा (I) ने ली है। संगठन ने मीडिया को भेजे एक पत्र में बताया कि इस हमले को उन्होंने ‘ऑपरेशन बुजोनी’ नाम दिया है।

    चुनाव से पहले बढ़ी चिंता

    इस घटना ने चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब हाई अलर्ट पर हैं और पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है।

    Also Read : 8931 दिन का रिकॉर्ड : मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता

    4 जवान घायल Four Personnel Injured Police Commando Camp in Assam Attacked with Grenades and RPGs; 4 Personnel Injured ULFA (I) Claims Responsibility ULFA Militants Attack Police Camp in Assam; Five Rocket Launchers Fired असम में पुलिस कमांडो कैंप पर ग्रेनेड और आरपीजी से हमला असम में पुलिस कैंप पर उल्फा उग्रवादियों का हमला उल्फा (I) ने ली जिम्मेदारी चार जवान घायल दागे गये पांच रॉकेट लॉन्चर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8931 दिन का रिकॉर्ड : मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता
    Next Article पाकुड़ में लुत्फुल हक की पहल, जरूरतमंदों को रोज मिल रहा मुफ्त भोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.