Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 May, 2026 ♦ 3:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरायकेला-खरसावां में ओवरब्रिज से कूदी महिला, कोयले की परत ने बचाई जा’न
    झारखंड

    सरायकेला-खरसावां में ओवरब्रिज से कूदी महिला, कोयले की परत ने बचाई जा’न

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ओवरब्रिज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela-Kharsawan : झारखंड के एक जिले से बेहद ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है। घटना सरायकेला-खरसावां के कांड्रा थाना क्षेत्र की है, जहाँ आज यानी शनिवार को एक महिला ने रेलवे ओवरब्रिज से अचानक छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि किसी को समझने या रोकने का मौका ही नहीं मिला।

    नीचे जमा कोयले ने टाल दिया बड़ा हादसा

    महिला जैसे ही ऊपर से गिरी, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन किस्मत अच्छी थी कि ओवरब्रिज के नीचे कोयले का मोटा जमाव था। उसी ने उसकी जान बचा ली। हालांकि गिरने की वजह से महिला को अंदरूनी चोटें जरूर आई हैं।

    लोगों ने दिखाई फुर्ती, तुरंत पहुंचाया थाने

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत मदद की। बिना देर किए घायल महिला को उठाकर ऑटो से कांड्रा थाना पहुंचाया गया। अगर लोग समय पर मदद नहीं करते, तो हालात और बिगड़ सकते थे।

    पुलिस ने तुरंत कराया इलाज

    जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, टीम तुरंत एक्टिव हो गई। महिला को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, लेकिन अंदरूनी चोटों की जांच अभी जारी है।

    पहचान बताने से इनकार, उलझी जांच

    मामले में सबसे बड़ी उलझन ये है कि महिला अपनी पहचान बताने से मना कर रही है। वह न अपना नाम बता रही है और न ही अपना पता। इससे पुलिस के लिए जांच करना और मुश्किल हो गया है। पुलिस अब आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि महिला कहां की रहने वाली है और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

    Also Read : ईद-सरहुल पर रांची प्रशासन पूरी तरह तैयार, DC-SSP खुद कर रहे मॉनिटरिंग

    Accident Breaking news Crime news hospital humanity Jharkhand news Kandra Local News Mystery Case police investigation railway overbridge Saraikela-Kharsawan Woman Jumps अस्पताल कांड्रा क्राइम न्यूज झारखंड न्यूज पुलिस जांच ब्रेकिंग न्यूज महिला कूदी मानवता मिस्ट्री केस रेलवे ओवरब्रिज लोकल न्यूज सरायकेला खरसावां हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईद-सरहुल पर रांची प्रशासन पूरी तरह तैयार, DC-SSP खुद कर रहे मॉनिटरिंग
    Next Article ईद पर पाकुड़ में दिखा अपनापन, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह

    Related Posts

    झारखंड

    जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न

    May 15, 2026
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026
    Latest Posts

    जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न

    May 15, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.