Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम का कहर : तीन जिलों में वज्रपात से मौ’त, कई लोग झुलसे
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का कहर : तीन जिलों में वज्रपात से मौ’त, कई लोग झुलसे

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2026Updated:March 21, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक फिर मौसम का कहर देखने को मिला, कोडरमा, गिरिडीह और चतरा में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश के कारण जान- माल की हानि भी हुई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड में मौसम अचानक करवट ले चुका है। कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 मार्च के लिए पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    कई जिलों में तेज बारिश और हादसे

    शुक्रवार शाम को कोडरमा, गिरिडीह और चतरा में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बीच चतरा जिले से  बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। पत्थलगड़ा प्रखंड के सिंघानी और जेहरा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    इन जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में मौसम काफी खराब रहने की आशंका है। रांची, धनबाद, दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में कहीं-कहीं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। वहीं खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात का खतरा बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

    तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

    अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान फिर से 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

    किसानों के लिए खास चेतावनी

    तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए किसानों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान खेतों में काम करने से बचें और बिना जरूरी कारण खुले में न निकलें। साथ ही फसलों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी इंतजाम करने की भी सलाह दी गई है, क्योंकि ओलावृष्टि और वज्रपात से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

    22 मार्च के बाद मिलेगी राहत

    लगातार खराब मौसम के बीच राहत की खबर यह है कि 22 मार्च से मौसम साफ और शुष्क होने की संभावना है। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और मौसम सामान्य हो जाएगा।

    पिछले 24 घंटे का हाल

    पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, खासकर धनबाद में इसका असर ज्यादा रहा। इस दौरान सबसे अधिक 43.0 मिमी बारिश नावाडीह (बोकारो) में दर्ज की गई। वहीं तापमान की बात करें तो डाल्टेनगंज में सबसे ज्यादा 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि लातेहार में सबसे कम 17.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    Also Read : नवरात्रि का तीसरा दिन : माँ चंद्रघंटा की उपासना का विशेष महत्व

    Chatra Lightning Incident crop damage Dhanbad Hailstorm Hailstorm Jharkhand news Jharkhand weather lightning warning Meteorological Department Alert orange alert Jharkhand rain update Ranchi weather Storm and Rain Alert strong winds temperature update Warning for Farmers आंधी बारिश अलर्ट ऑरेंज अलर्ट झारखंड ओलावृष्टि किसानों के लिए चेतावनी चतरा वज्रपात हादसा झारखंड न्यूज झारखंड मौसम तापमान अपडेट तेज हवा धनबाद ओलावृष्टि फसल नुकसान बारिश अपडेट मौसम विभाग अलर्ट रांची मौसम वज्रपात चेतावनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरहुल 2026: गुमला में आज दिखेगी संस्कृति, एकता और प्रकृति की अनोखी झलक
    Next Article पटना पुलिस के हत्थे चढ़े तीन साइबर ठग, सरकारी योजना के नाम पर करते थे खेला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.