Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 8:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ईद 2026: झारखंड में खुशियों की सौगात, आज मनाई जा रही ईद
    झारखंड

    ईद 2026: झारखंड में खुशियों की सौगात, आज मनाई जा रही ईद

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2026Updated:March 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईद-उल-फितर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची समेत पूरे झारखंड में ईद-उल-फितर को लेकर खुशियों का माहौल है। चांद के दीदार के बाद 21 मार्च को ईद मनाने का ऐलान किया गया है। एदारे शरिया और इमारते शरिया झारखंड की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होते ही मुस्लिम समुदाय में उत्साह बढ़ गया।

    चांद दिखते ही बाजारों में उमड़ी भीड़

    जैसे ही चांद नजर आया, शहर के अलग-अलग इलाकों में ईद की तैयारियां तेज हो गईं। बाजारों में रौनक साफ दिखी। सेवई, लच्छा, कपड़े, जूते-चप्पल और इत्र की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही। घर-घर में भी त्योहार की तैयारी चलती रही। महिलाएं पारंपरिक पकवान बनाने में जुटीं, जिससे पूरे माहौल में ईद की खुशबू घुल गई।

    मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की पूरी तैयारी

    कोयलांचल और आसपास के इलाकों की मस्जिदों में ईद की नमाज को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। बथान टांड, बूटबेड़ा, सिरका, भदवा, लईयो, परेज, भेलगढ़ा, रहमत नगर और खिजूरिया समेत कई मस्जिदों में तय समय पर नमाज अदा की जाएगी। लोग नए और साफ कपड़े पहनकर नमाज में शामिल होंगे। ईद को लेकर हर गली और मोहल्ले में खास उत्साह देखा जा रहा है।

    उलेमाओं की अपील, गरीबों को भी शामिल करें खुशियों में

    उलेमाओं ने लोगों से अपील की है कि ईद की खुशी सिर्फ अपने तक सीमित न रखें। गरीबों और जरूरतमंदों को भी इसमें शामिल करें। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है।

    इस्लाम में चांद का खास महत्व

    काजी-ए-शरियत मुफ्ती नजरे तौहिद ने बताया कि इस्लाम में चांद का खास महत्व है, क्योंकि पूरा इस्लामी कैलेंडर इसी पर आधारित होता है। उन्होंने लोगों से इस परंपरा को बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने फितरा की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि हर सक्षम मुसलमान को ईद की नमाज से पहले फितरा देना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोग भी खुशी से त्योहार मना सकें।

    Also Read : डॉ. सीमा अग्रवाल की बड़ी उपलब्धि, टोंक की पहली महिला जिला जज बनीं

    Black Armband Protest Black Band Eid Prayer Breaking News India Eid 2026 Eid Celebration India Eid Namaz India Eid Preparations India Eid Shopping India Eid ul Fitr 2026 Fitra Donation Hussainabad News Iran Israel Conflict Impact Islamic Festival India Jharkhand Eid News Koilanchal News Latest news Middle East Crisis Reaction Moon Sighting India Mosque News Jharkhand Muslim Community Jharkhand News Samvad Ranchi Eid News Shia Community India Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद की बेटी डॉ सीमा अग्रवाल अब टोंक के लोगों को देंगी न्याय, बनी जिला जज
    Next Article नवरात्रि का तीसरा दिन : माँ चंद्रघंटा की उपासना का विशेष महत्व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.