Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 4:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»2 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्पीड पोस्ट के जरिये मंगाता था माल
    जोहार ब्रेकिंग

    2 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्पीड पोस्ट के जरिये मंगाता था माल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चरस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची की पंडरा पुलिस ने शहर में चरस खपाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम लाल वेदान्त नाथ शाहदेव (25) बताया गया। वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 10.92 ग्राम चरस और इनहेलर जब्त किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी स्पीड पोस्ट के जरिए गलत नाम-पते से चरस मंगवाकर शहर में ऊंचे दाम पर बेचता था।

    कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के अनुसार, बीते 17 मार्च की शाम करीब 6:20 बजे रांची एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि जतरा मैदान इलाके में मादक पदार्थ की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर सिटी एसपी पारस राणा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जतरा मैदान पहुंचकर आसपास छिपकर निगरानी शुरू की। रात करीब 8:25 बजे एक युवक वहां पहुंचा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

    जेब से मिला चरस का पैकेट

    गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान लाल वेदान्त नाथ शाहदेव के तौर पर बताई। तलाशी के दौरान उसके पैंट की जेब से एक आसमानी रंग का लिफाफा मिला। लिफाफा खोलने पर उसमें कागज में लिपटा 10.92 ग्राम चरस बरामद हुआ। साथ ही “Cali Honey” लिखा एक इनहेलर भी मिला।

    कागजात नहीं दिखा सका

    पुलिस ने जब आरोपी से बरामद चरस के संबंध में वैध कागजात मांगे, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्पीड पोस्ट के जरिये फर्जी नाम-पते का इस्तेमाल कर चरस मंगवाता था और बाद में राँची के अलग-अलग इलाकों में ऊंची कीमत पर बेचता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

    2 लाख की चरस, 2 मोबाइल जब्त

    पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 2 लाख रुपए कीमत की 10.92 ग्राम चरस, एक इनहेलर और दो मोबाइल फोन (एक एंड्रॉयड ओपो और एक आईफोन 15 प्रो मैक्स) बरामद किए हैं। इस मामले में सुखदेवनगर थाना (पंडरा ओपी) में कांड दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 22 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    इनकी रही अहम भूमिका

    छापेमारी टीम में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, पंडरा ओपी प्रभारी फैज रब्बानी, सहावीर उरांव, बंजरग टोप्पो, चंदन कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Also Read : कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, मायके पक्ष ने लगाया ह’त्या का आरोप

    Drugs Being Supplied via Speed ​​Post in Ranchi; Police Nab Smuggler with 10.92 Grams of Charas Smuggler Arrested with Charas Worth ₹2 Lakh; Used to Procure Consignments via Speed ​​Post पुलिस ने 10.92 ग्राम चरस के साथ तस्कर को दबोचा रांची में स्पीड पोस्ट से हो रही थी ड्रग्स की सप्लाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, मायके पक्ष ने लगाया ह’त्या का आरोप
    Next Article रांची मेयर और बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कल, सुरक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026

    मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.