Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सड़क हादसा में महिला की दर्दनाक मौ’त, मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने एनएच-75 किया जाम
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क हादसा में महिला की दर्दनाक मौ’त, मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने एनएच-75 किया जाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चाईबासा-रांची मुख्य मार्ग स्थित एनएच-75 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लोहरदा गांव की रहने वाली सुमित्रा जामुदा रविवार सुबह करीब सात बजे सड़क पार कर रही थीं। उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पैर में गंभीर चोट लगी और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी गहरी चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया।

    गुस्साए लोगों ने जाम किया सड़क

    घटना से नाराज ग्रामीणों ने चाईबासा-रांची मुख्य मार्ग पर एनएच-75 को जाम कर दिया। ग्रामीण सड़क पर बैठकर मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। करीब दो घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और जाम हटाने के लिए बातचीत शुरू की। पुलिस के अनुसार, हादसा करने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और प्रशासन ग्रामीणों को समझाकर स्थिति सामान्य करने में जुटा हुआ था।

    Also Read : ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सख्त : रांची में बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक… देखें वीडियो

    Woman Meets Tragic End in Road Accident; Enraged Locals Block NH-75 Demanding Compensation महिला मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने एनएच-75 किया जाम सड़क हादसा में महिला की दर्दनाक मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में नो-एंट्री खुलते ही सड़कों पर ट्रकों की भरमार, शहर में लग रहा लंबा जाम
    Next Article गोड्डा के छात्रों को बड़ी सौगात, बोआरीजोर में बनेगा नया डिग्री कॉलेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.