Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सख्त : रांची में बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक… देखें वीडियो
    झारखंड

    ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सख्त : रांची में बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक… देखें वीडियो

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2026Updated:March 15, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

    अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। लोगों से कहा गया कि बाइक चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। साथ ही ट्रिपल राइडिंग से बचने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और तेज व लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने की हिदायत दी गई।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-15-at-12.17.10-PM.mp4

    जागरूकता कार्यक्रम के तहत बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक होते हुए फिरायालाल चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल हुए। रास्ते में लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया और नियमों का पालन करने की अपील की गई।

    अभियान के दौरान कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी किस तरह गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। लोगों को यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है, इसलिए नियमों का पालन करना जरूरी है।

    इस मौके पर रांची नगर क्षेत्र के कई पुलिस उपाधीक्षक, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, शहरी थाना प्रभारी, ट्रैफिक थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-15-at-12.17.11-PM.mp4

    Also Read : रांची में ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ के लिए जली उम्मीद की लौ, डॉक्टरों और छात्राओं ने निकाला कैंडल मार्च

    Helmet Mandate Prevention of Drunk Driving Prevention of Triple Riding ranchi news Ranchi Traffic Police. Road Accident Prevention road safety Road Safety Campaign Seatbelt Safety Speeding Vehicles SSP Rakesh Ranjan traffic awareness Traffic Drive Traffic Law Compliance traffic rules Traffic SP Rakesh Singh Vehicle Safety एसएसपी राकेश रंजन ट्रिपल राइडिंग रोकथाम ट्रैफिक अभियान ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ट्रैफिक कानून पालन ट्रैफिक नियम तेज़ गति वाहन यातायात जागरूकता रांची ट्रैफिक पुलिस रांची न्यूज वाहन सुरक्षा शराब पीकर ड्राइविंग रोकथाम सड़क दुर्घटना रोकथाम सड़क सुरक्षा सड़क सुरक्षा अभियान सीट बेल्ट सुरक्षा हेलमेट अनिवार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ के लिए जली उम्मीद की लौ, डॉक्टरों और छात्राओं ने निकाला कैंडल मार्च
    Next Article हजारीबाग में बेखौफ अपराधी, बड़कागांव में हाईवा फूंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.