Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं : DC भजंत्री की अपील- ‘अबुआ साथी’ पर तुरंत करें शिकायत
    झारखंड

    गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं : DC भजंत्री की अपील- ‘अबुआ साथी’ पर तुरंत करें शिकायत

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2026Updated:March 14, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC मंजूनाथ भजंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडरों की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बीच जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। DC मंजूनाथ भजंत्री रोजाना तेल विपणन कंपनियों, गैस एजेंसियों और आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पहले भी ऐसी बैठक हुई, जिसमें शहर के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (PNG) की बढ़ती पहुंच पर चर्चा की गई।

    रांची में 24,000 से अधिक घरों में PNG कनेक्शन

    रांची शहर के 24,000 से अधिक घरों में पाइपलाइन कनेक्शन स्थापित हैं। जिन अपार्टमेंट और सोसाइटी में पहले से PNG पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है, वहां रहने वाले लोग अब अपने घर या फ्लैट के लिए नया कनेक्शन ले सकते हैं। गेल के पदाधिकारियों ने बताया कि इच्छुक ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर कॉल कर कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

    एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

    DC ने निर्देश दिया कि विपणन कंपनियां और गैस एजेंसियां सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो। एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी। इस संबंध में उपभोक्ता ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन नंबर 9430328080 पर जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। DC ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक न करें और अनावश्यक रूप से अधिक बुकिंग न करें, जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता है।

    हेल्पलाइन और एजेंसी नंबर

    रसोई गैस और PNG से जुड़ी मदद के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर PNG कनेक्शन के लिए संपर्क कर सकते हैं, जबकि एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी देने के लिए अबुआ साथी हेल्पलाइन 9430328080 है। इसके अलावा, झलक इंडेन, डोरंडा के लिए 6204801046 और 6204801051, एसके गैस सर्विस, बारियातू के लिए 7033632177 और 8809313177 तथा वैष्णवी इंडियन गैस एजेंसी, धुर्वा के लिए 9430329616 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    प्रशासन का फोकस

    DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखें, हेल्पलाइन सेवाओं को मजबूत करें और किसी भी शिकायत पर तुरंत प्रतिक्रिया दें। बैठक में डीडीसी सौरभ भुवनिया, एसडीओ कुमार रजत और तेल विपणन कंपनियों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

    Also Read : जामताड़ा में भयंकर सड़क हादसा : दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की हालत गंभीर

    Abua Saathi Helpline consumer relief Cooking gas complaint District gas connection Domestic gas facility Gas agency contact Jhalak Indane Jharkhand Gas Helpline LPG black marketing LPG Supply PNG Connection Ranchi PNG SK Gas Service Toll-free PNG number Vaishnavi Indian Gas Agency
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में भयंकर सड़क हादसा : दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की हालत गंभीर
    Next Article हजारीबाग पुलिस की चेतावनी : ईद, सरहुल और रामनवमी पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.