Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर में रिश्वत लेते प्रधान लिपिक और अनुसेवक गिरफ्तार, घर से भी 3.19 लाख जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में रिश्वत लेते प्रधान लिपिक और अनुसेवक गिरफ्तार, घर से भी 3.19 लाख जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भू-अर्जन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : एसीबी दुमका की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए देवघर जिला भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक और एक अनुसेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर जमीन मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले की शिकायत देवघर जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी 65 वर्षीय ब्रहमदेव यादव ने एसीबी से की थी। उन्होंने बताया कि देवघर में बाईपास सड़क निर्माण के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले उन्हें 4 लाख 41 हजार रुपये मुआवजा मिलना था। आरोप है कि मुआवजा दिलाने के बदले जिला भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक निरंजन कुमार उनसे 5 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत मांग रहे थे। ब्रहमदेव यादव रिश्वत देना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसकी लिखित शिकायत एसीबी दुमका से की।

    जांच में सही पाया गया आरोप

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि प्रधान लिपिक निरंजन कुमार मुआवजा दिलाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद एसीबी ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर ट्रैप टीम का गठन किया।

    10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए

    शुक्रवार को एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। निरंजन कुमार के कहने पर परिवादी ने कार्यालय के अनुसेवक नुनदेव प्रसाद यादव को 10 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर दिए। जैसे ही पैसे दिए गए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को देवघर स्थित जिला भू-अर्जन कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।

    सरकारी आवास की तलाशी में मिले लाखों रुपये

    गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने प्रधान लिपिक निरंजन कुमार के देवघर स्थित सरकारी आवास की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 3 लाख 19 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए गए, जिसे टीम ने जब्त कर लिया।

    दोनों आरोपियों पर आगे की कार्रवाई जारी

    एसीबी दुमका थाना में इस मामले को कांड संख्या 01/26 के तहत दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

    Also Read : बहरागोड़ा अपहरण कांड का आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, युवती सुरक्षित बरामद

    Major ACB Operation in Deoghar: Head Clerk and Peon Arrested for Accepting Bribes घर से भी 3.19 लाख जब्त देवघर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते प्रधान लिपिक और अनुसेवक गिरफ्तार देवघर में रिश्वत लेते प्रधान लिपिक और अनुसेवक गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 35 आवेदनों पर कार्रवाई का दिया निर्देश
    Next Article सबरी पाल ने संभाला पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष का कार्यभार, शहर की सफाई और जल व्यवस्था पर जोर

    Related Posts

    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    Latest Posts

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.