Giridih : गिरिडीह जिले में उस समय हडकंप मच गया जब सुबह मोर्निंग वाक के दौरान लोगों ने किसी युवक का शव सड़क किनारे देखा। घटना रविवार सुबह पचम्बा थाना क्षेत्र की है जहां एक युवक का शव सड़क किनारे पेड़ के नीचे मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
मॉर्निंग वॉक करने वालों ने दी सूचना
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों की नजर पिंडाटांड़ से कुछ दूर सड़क किनारे पेड़ के पास पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दी। मुखिया ने पुलिस को खबर दी और पचम्बा थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
शव की पहचान हुई इब्राहीम अंसारी के रूप में
पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लिया और जांच की। जांच के दौरान शव की पहचान बडीयाबाद के रहने वाले, 22 साल के इब्राहीम अंसारी उर्फ कारू अंसारी, पिता रहमान अंसारी के रूप में हुई।
परिवार ने बताया
परिजनों ने बताया कि कारू अंसारी ट्रैक्टर चालक था। शनिवार रात वह काम की बात कहकर घर से निकला था और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने की सूचना से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या या दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ।
Also Read : भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 : पहली मेरिट लिस्ट जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 मार्च तक


