Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 2.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है। उलीडीह थाना प्रभारी मो शारीक अली ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहरनुमा मकान में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने मानगो थाना क्षेत्र के पानी टंकी निवासी 19 वर्षीय उदय महतो को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, फरार अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Also Read : जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में और मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में : प्रतुल शाहदेव
Also Read : दुमका की सुदीपा दत्ता ने UPSC में हासिल किया 41वां रैंक, घर में रहकर की थी तैयारी


