Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 9:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में और मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में : प्रतुल शाहदेव
    जोहार ब्रेकिंग

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में और मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में : प्रतुल शाहदेव

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रतुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री आवास के निर्माण को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद को गरीब, आदिवासी और मूलवासी की हितैषी बताती है, वही मुख्यमंत्री के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का “शीश महल” बनाने में लगी हुई है। शुक्रवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर चल रहे हैं। उनका आरोप है कि जैसे दिल्ली में जनता के पैसे से शीश महल बनाया गया, उसी तरह झारखंड में भी मुख्यमंत्री के लिए आलीशान आवास तैयार कराया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास में स्विमिंग पूल, जकूजी, लग्जरी कमरे, करीब दो करोड़ रुपये का फव्वारा और ढाई करोड़ रुपये का गार्डन जैसी सुविधाएं शामिल करने की योजना है। शाहदेव ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिस राज्य में बड़ी संख्या में आदिवासी और मूलवासी परिवार आज भी रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहां मुख्यमंत्री के लिए इतना महंगा आवास बनाया जाना सवाल खड़ा करता है।

    भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस परियोजना को हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई, लेकिन कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर मुख्य भवन के निर्माण पर लगभग 47 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है, लेकिन अन्य मदों को जोड़ने पर यह लागत करीब 70 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भवन निर्माण विभाग की परियोजनाओं में आम तौर पर 25 से 30 प्रतिशत तक लागत बढ़ जाती है, ऐसे में कुल खर्च 100 करोड़ रुपये से अधिक भी हो सकता है।

    प्रतुल शाहदेव ने सवाल उठाया कि जब सरकार पहले ही भविष्य में स्मार्ट सिटी क्षेत्र में नया राजभवन और मुख्यमंत्री आवास बनाने की घोषणा कर चुकी है, तो फिर अभी इतनी बड़ी राशि खर्च करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और पूछेगी कि झारखंड की गरीब जनता के टैक्स का पैसा मुख्यमंत्री के शाही खर्चों पर लगाया जाना चाहिए या राज्य के विकास और गरीबों के कल्याण पर। इस प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

    Also Read : नक्सल ऑपरेशन होगा और तेज, CRPF डीजी ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग

    People will struggle for livelihood and the Chief Minister will live in a glass palace worth Rs 100 crore: Pratul Shahdev जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में और मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में : प्रतुल शाहदेव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सल ऑपरेशन होगा और तेज, CRPF डीजी ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग
    Next Article जमशेदपुर : ब्राउन शुगर तस्करी में युवक गिरफ्तार, 27 पुड़िया जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026
    खूंटी

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026
    झारखंड

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    जनगणना से लेकर मुखिया सम्मेलन तक, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दी अफसरों को सख्त हिदायत

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.