Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गिरिडीह में होली के बाद खूनी खेल : डीजे बंद कराने पहुंचे युवक की चाकू-उस्तरे से ह’त्या
    क्राइम

    गिरिडीह में होली के बाद खूनी खेल : डीजे बंद कराने पहुंचे युवक की चाकू-उस्तरे से ह’त्या

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2026Updated:March 6, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह में होली के बाद का माहौल एकदम खून-खराबे में बदल गया है। जिले के हुट्टी बाजार के रविदास टोला में डीजे बजाने को लेकर छोटा-सा विवाद इतना बड़ा हो गया कि एक युवक की जान चली गई और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। पूरी घटना बीती देर रात की है  जब लोग अभी होली का मजा ले रहे थे।

    बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ सब कुछ

    दरअसल, मुहल्ले में होली के बाद बीती रात डीजे जोर-शोर से बज रहा था। नाच-गाना चल रहा था, माहौल अच्छा था। तभी मुहल्ले के कुछ बच्चों के बीच किसी बात को लेकर छोटा-मोटा विवाद हो गया। बच्चे आपस में लड़ने लगे तो बड़े लोग बीच-बचाव करने पहुंच गए। अजय कुमार दास, उम्र 30 साल और कुछ अन्य लोग भी आए, उन्होंने डीजे बंद कराने की कोशिश की ताकि झगड़ा शांत हो जाए।

     अचानक चाकू-उस्तरा लेकर हमला

    लेकिन तभी हुट्टी बाजार के ही रहने वाले रवि दास, रॉबिन दास, रोनित दास और रोहित दास वहां पहुंच गए। बस देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। इन लोगों ने अजय दास और बाकी लोगों पर चाकू और उस्तरा से जमकर वार कर दिए। हमला इतना तेज था कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय कुमार दास को सबसे ज्यादा चोटें आईं। मौके पर ही अफरातफरी मच गई, चीख-पुकार होने लगी।

    अस्पताल पहुंचते ही एक की मौत

    आसपास के लोग दौड़े और घायलों को फौरन सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच की तो अजय कुमार दास को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी तीन घायल हैं -राजेश दास, परदूमन दास और प्रेम दास। इनका इलाज अभी भी चल रहा है, हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में परिजन रोते-बिलखते नजर आए, पूरा परिवार सदमे में है।

    आरोपी फरार, इलाके में तनाव

    घटना के बाद पूरा हुट्टी बाजार इलाका दहशत में आ गया। आरोपी चारों फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका है। डीएसपी नीरज कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मौके पर जाकर पूरी जानकारी ली और पुलिस बल के साथ इलाके में शांति बनाए रखने के इंतजाम किए। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है, लोग डरे हुए हैं।

    Also Read : रामनवमी तक बन सकती है नई सरकार, बिहार में बदलेगा सत्ता का समीकरण

    accused absconding Accused Fugitive Ajay Kumar Das Murder Crime Report Jharkhand Crime Report Jharkhand.गिरिडीह क्राइम Deceased Ajay Kumar Das DJ Dispute Giridih Giridih Crime Giridih DJ Dispute Giridih Police Investigation Giridih Violence Hutty Bazar Incident Injured News jharkhand crime news Jharkhand crime update Knife Attack local tension News of the injured Razor Attack अजय कुमार दास मर्डर आरोपी फरार आरोपी भगोड़ा क्राइम रिपोर्ट झारखंड गिरिडीह डीजे विवाद गिरिडीह पुलिस जांच गिरिडीह हिंसा घायलों की खबर चाकू से हमला झारखंड क्राइम अपडेट झारखंड क्राइम न्यूज डीजे विवाद गिरिडीह मृतक अजय कुमार दास रेजर से हमला लोकल टेंशन हुट्टी बाजार हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी तक बन सकती है नई सरकार, बिहार में बदलेगा सत्ता का समीकरण
    Next Article धनबाद में बवाल : शराब विवाद में 200 की भीड़ का पथराव, सब-इंस्पेक्टर घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.