Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होली का त्योहार मातम में बदला, त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोर की मौ’त
    झारखंड

    होली का त्योहार मातम में बदला, त्रिवेणी संगम में डूबने से दो किशोर की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मातम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : होली के दिन गिरिडीह जिले में मातम पसर गया, घटना जिले के जमुआ और देवरी प्रखंड की सीमा पर स्थित गोदावरी त्रिवेणी संगम में नहाने के समय दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

    होली खेलने के बाद नहाने के दौरान हादसा

    जानकारी के अनुसार, मृतक करण कुमार उम्र 18 साल और दीपक कुमार उम्र 17 साल दोनों होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ त्रिवेणी संगम में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों नदी के गहरे हिस्से में चले गए और अचानक डूबने लगे। उनके साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक दोनों किशोर पानी में समा चुके थे।

    चार घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाले गए

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और युवक नदी में उतरकर खोजबीन में जुट गए। बाद में बेंगाबाद के खंडोली से गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची। लगभग चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बाहर निकाले गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया।

    प्रशासन और पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई

    सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा और लापरवाही के सवाल

    घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से त्रिवेणी संगम पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और नदी के खतरनाक गहरे हिस्सों को चिह्नित करने की मांग की। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच जाती, तो दोनों किशोरों की जान बचाई जा सकती थी लेकिन पुलिस प्रशासन के लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : गिरिडीह में होली के दौरान झड़प, गर्भवती महिला समेत कई घायल

    death due to drowning in river Deepak Kumar Deori block Giridih breaking news Giridih news Giridih tragedy Godavari Triveni Sangam accident Holi accident Giridih Jamua block Jharkhand news Karan Kumar local security issue Ndrf police negligence rural protest Security Arrangements teenager drowning incident Triveni Sangam accident एनडीआरएफ करण कुमार किशोर डूबने की घटना गिरिडीह breaking news गिरिडीह त्रासदी गिरिडीह न्यूज गिरिडीह समाचार ग्रामीण प्रदर्शन जमुआ प्रखंड झारखंड खबर त्रिवेणी संगम हादसा दीपक कुमार देवरी प्रखंड नदी में डूबने से मौत पुलिस लापरवाही सुरक्षा इंतजाम स्थानीय सुरक्षा मुद्दा होली हादसा गिरिडीह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में होली के दौरान झड़प, गर्भवती महिला समेत कई घायल
    Next Article धनबाद में होली के जश्न के बीच फा’यरिंग, दो युवक घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.