Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खदान बनी मौत का कुंड : कपड़ा धोने गई महिला 70 फीट गहरे पानी में डूबी
    झारखंड

    खदान बनी मौत का कुंड : कपड़ा धोने गई महिला 70 फीट गहरे पानी में डूबी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दर्दनाक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत काराखुट में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बंद पड़े पत्थर खदान में 50 साल की संगीता देवी डूब गई। महिला की पहचान संगीता देवी, पति विजय सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से कपड़ा धोने के लिए पास की बंद पड़ी खदान पर गई थीं।

    कपड़ा धोने गई थीं, घर नहीं लौटीं तो शुरू हुई तलाश

    काफी देर तक जब संगीता देवी घर वापस नहीं लौटीं तो उनकी छोटी बेटी उन्हें खोजते हुए खदान के पास पहुंची। वहां पहुंचकर उसने देखा कि जहां उनकी मां कपड़ा धो रही थीं, वहां कपड़े तो पड़े थे, लेकिन वह खुद वहां नहीं थीं। इसके बाद परिवार और आसपास के लोग खदान के पास पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी।

    पैर फिसलने की आशंका

    परिजनों का कहना है कि संभव है कपड़ा धोने के दौरान उनका पैर फिसल गया हो और वह गहरे पानी में जा गिरी हों। खदान में पानी काफी गहरा बताया जा रहा है, जिससे बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर शव को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी है।

    पुलिस और बचाव टीम मौके पर

    घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने बताया कि खदान काफी समय से बंद पड़ी है और इसकी गहराई करीब 60 से 70 फीट तक है। उन्होंने कहा कि शव की तलाश के लिए चौपारण से गोताखोरों को बुलाया गया है। साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी सूचना दी गई है। जल्द ही शव को बाहर निकाल लिया जाएगा।

    बंद खदानें बनीं जानलेवा

    गौरतलब है कि कोडरमा जिले में कई ऐसी खदानें हैं जो लंबे समय से बंद पड़ी हैं और उनमें गहरा पानी भरा हुआ है। सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की वजह से ये खदानें आम लोगों के लिए खतरा बन चुकी हैं।

    Also Read : झारखंड में नक्सली हिंसा पीड़ितों को राहत, तीन आश्रितों को मिली सरकारी सहायता राशि

    Accident closed mine deep water Diver Domchanch police station drowning in mine family incident Jharkhand news Karakhut Koderma mine accident Ndrf rescue work rural anger Sangeeta Devi Security Arrangements stone quarry Vijay Singh woman death एनडीआरएफ काराखुट कोडरमा खदान में डूबना खदान हादसा गहरा पानी गोताखोर ग्रामीण आक्रोश झारखंड न्यूज डोमचांच थाना दुर्घटना पत्थर खदान परिवार बचाव कार्य बंद खदान महिला मौत विजय सिंह संगीता देवी सुरक्षा इंतजाम हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सली हिंसा के पीड़ित परिवारों को झारखंड सरकार का सहारा, गुमला-लोहरदगा के तीन परिवारों का मुआवजा मंजूर
    Next Article KRCL Recruitment 2026 : 190 ट्रेनी अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और अंतिम तिथि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.