Dumka : झारखंड के दुमका में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुमका रेलवे स्टेशन के पास हाईवा ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन हाईवा ट्रक और एक कंटेनर में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते पूरा इलाका आग की लपटों से घिर गया।
टक्कर के बाद धमाके, मचा हड़कंप
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गाड़ियों में लाइटर से भरा सामान लदा था। जैसे ही आग भड़की, अंदर रखे सामान की वजह से धमाके होने लगे। लगातार हो रहे ब्लास्ट से आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुआं और आग का गुबार दिखाई दे रहा था।
झारखंड के दुमका में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। रेलवे स्टेशन के पास हाईवा ट्रकों की आमने-सामने टक्कर से आ’ग लग गई। एक की मौ’त, एक की हालत गंभीर।#Dumka #Jharkhand #TruckCollision #JoharLive #BreakingNews #jharkhandDumka pic.twitter.com/rhLeGsD7xj
— Johar Live (@joharliveonweb) February 26, 2026
दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दुमका पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। काफी देर तक रेस्क्यू और राहत कार्य चलता रहा। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया ताकि कोई और हताहत न हो।
एक की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एक गाड़ी का खलासी आग में झुलसने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया है। जख्मी ड्राइवर की पहचान संतोष कुमार यादव के तौर पर की गई है, जो बिहार के बांका जिले के कैलाश पहाड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे तुरंत इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ और क्या ट्रकों में लदे सामान के परिवहन में किसी तरह की लापरवाही बरती गई थी।
Also Read : द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

