Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आज यानी बुधवार को मौसम का मूड पूरी तरह बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह से ही आसमान में काले बादल डेरा जमाए हुए हैं और कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

    राजधानी में ठंडी हवा का असर

    राजधानी रांची में भले ही जोरदार बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को फिर से स्वेटर और हल्के गर्म कपड़े निकालने पड़े। सुबह-शाम की ठंडक ने फरवरी जैसी फीलिंग दे दी।

    पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश?

    मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा 28.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहे और बीच-बीच में तेज हवाएं चलती रहीं।खासकर पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भारी बारिश हुई। तेज हवा का असर इतना था कि कई जगहों पर बंद खिड़कियां तक चटक गईं और छतों पर बने अस्थायी शेड उड़ गए। रात के समय बिजली की चमक और कड़क की आवाज लोगों को साफ सुनाई दी।

    5 येलो अलर्ट जारी, इन जिलों को खास चेतावनी

    झारखंड मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों में कुल 5 येलो अलर्ट जारी किए। पहला अलर्ट दोपहर 3:26 बजे जारी हुआ, जिसमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी दी गई। इसके बाद 3:41 बजे गुमला, खूंटी, सिमडेगा, दुमका और गोड्डा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    आज का पूर्वानुमान : इन जिलों में कम असर

    मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखंड के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और वज्रपात भी हो सकता है। हालांकि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में भारी बारिश की संभावना थोड़ी कम बताई गई है।

    लोगों के लिए क्या है सलाह?

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। किसान भी अपनी फसलों और पशुओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखें।

    Also Read : रांची में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन: रातू रोड के होटलों में ताबड़तोड़ चेकिंग

    Chatra Dumka East Singhbhum Garhwa Godda gumla heavy rain jharkhand Khunti latehar Meteorological Department palamu ranchi Saraikela-Kharsawan Simdega strong winds Thunderstorm weather update West Singhbhum Yellow Alert खूंटी गढ़वा गुमला गोड्डा चतरा झारखंड तेज हवाएं दुमका पलामू पश्चिमी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम भारी बारिश मौसम अपडेट मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची लातेहार वज्रपात सरायकेला खरसावां सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन : ट्रेनी IPS साक्षी और DSP प्रकाश सोय ने की होटलों में ताबड़तोड़ चेकिंग
    Next Article गिरिडीह फा’यरिंग केस : टेक-ऑफ से पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट से मुख्य आरोपी धराया

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.