Ranchi : रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को हुए आशिफ अंसारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जोन्सन मिंज, बिउला टोप्पो, दीपक अग्रवाल, प्रिंस कुमार और प्रेम लकड़ा बताए गए। बिउला टोप्पो रिश्ते में जोन्सन मिंज की पत्नी है। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, एक स्कूटी खून लगा जैकेट, खून लगी मिट्टी और मोबाइल फोन जब्त किया है। आसिफ अंसारी की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। इस बात का खुलासा रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने किया है।
डीएसपी संजीव बेसरा ने मीडिया को बताया कि बीते 19 फरवरी की सुबह करीब 6:45 बजे खेलगांव थाना क्षेत्र के आनंद विहार KP स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के सिर गंभीर चोट थे। शव की शिनाख्त आशिफ अंसारी के तौर पर की गई। आशिफ कांटाटोली के रजा कॉलोनी का रहने वाला था। मामले का खुलासा करने के लिए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख ये सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की और पांच आरोपियों का धर दबोचा।
प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह
जांच में सामने आया कि आशिफ का आनंद विहार निवासी बिउला टोप्पो के साथ पिछले 15-16 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात बिउला टोप्पो के पति जोन्सन मिंज को बिल्कुल पसंद नहीं थी। परेशान जोन्सन मिंज ने अपने मित्र दीपक अग्रवाल के साथ मिलकर प्रिंस कुमार और प्रेम लकड़ा को लाखों रुपये देकर आशिफ को मारने की सुपारी दी। जांच में यह भी पता चला कि प्रिंस कुमार को 1.60 लाख रुपये, प्रेम लकड़ा को 2.40 लाख रुपये सुपारी के रूप में दिए गए, जबकि दीपक अग्रवाल को भी करीब 4 लाख रुपये दिए गए थे। इसके बाद आसिफ अंसारी का काम तमाम कर दिया गया।
छापामारी दल
इस मामले का खुलासा करने में सदर डीएसपी संजीव बेसरा, खेलगांव थानेदार अभिषेक राय सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही।
Also Read : धनबाद में जहां-तहां से बाइक उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, चार चढ़े पुलिस के हत्थे


