Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, कहा-झूठ की बुनियाद पर झूठी कहानी गढ़ने वाले नेताओं को पिछली सरकार के कारनामों को याद करना चाहिए
    झारखंड

    कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, कहा-झूठ की बुनियाद पर झूठी कहानी गढ़ने वाले नेताओं को पिछली सरकार के कारनामों को याद करना चाहिए

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा विधायक अमर कुमारी बाउरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि झूठ की बुनियाद पर झूठी कहानी गढ़ने वाले नेताओं को पिछली सरकार के कारनामों को याद करना चाहिए।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि आरएसएस की पाठशाला में पढ़ कर निकले लोगों को अपनी तरह ही सब झूठे और फरेब नजर आते है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर उंगली उठाने वाले नेताओं को पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्षां तक के कार्यकाल में भूख से हुई मौत, किसानों के आत्महत्या की घटनाओं और एसटी-एससी पर हुई अत्याचार की घटनाओं का आकड़ा निकाल कर देखना चाहिए। ठंड में कंबल बांटने की मांग करने वाले अमर बाउरी को यह बताया चाहिए कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कितने लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। राज्य सरकार पिछले शासन में हुए कंबल घोटाले की भी जांच करा रही है। जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।आलोक दूबे ने कहा कि पांच हजार से आधिक स्कूलों में ताला बन्द कराने वाली पूर्ववर्ती सरकार को शिक्षा व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है वहीं दूसरी तरफ पिछले 9 महीने से केन्द्र सरकार ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है,दुनिया के सब काम हो रहे हैं सिवाय पठन पाठन के।आदिवासी और दलित बच्चे बच्चियों आज भी 20 लाख करोड़ रुपये आर्थिक पैकेज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के निरंतर मॉनिटरिंग के कारण लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण काल में भी सभी जरुरतमंद और गरीब परिवारों को अनाज मिला और संकट के समय भोजन के लिए जगह-जगह किचन की व्यवस्था की गयी। उन लोगों को भी राशन मिला, जिनका कोई राशन कार्ड नहीं था। वहीं अब राज्य सरकार ने झारखंड राज्य खाद्य योजना के तहत 15 लाख लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का काम शुरू किया गया, यह पूरी तरह से राज्य सरकार के खर्च पर शुरू किया गया है। जबकि पिछली सरकार में इन परिवारों को दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया गया।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि राज्य सरकार ने न सिर्फ हर परिवार को अनाज और भोजन उपलब्ध कराने का काम किया,बल्कि संकट के समय घर वापस लौटे लाखों परिवारों को मनरेगा और ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें गांव में ही रोजगार भी उपलब्ध कराने का काम किया गया।राजेश गुप्ता ने कहा राज्य की जनता गठबंधन सरकार से पूरी तरह संतुष्ट है,किसी के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नंही है,सरकार के कार्यों का मूल्यांकन जनता स्वंय करती है।

    Bjp Congress Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में युवक की हत्या, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
    Next Article बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को पड़ा हल्का दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.