Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को चेताया, बोले- विकास रुका तो सत्ता से उतार देगी जनता
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को चेताया, बोले- विकास रुका तो सत्ता से उतार देगी जनता

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में सरकार को नए सिरे से विकास की योजना बनानी चाहिए और विशेष रूप से आदिवासी समुदाय के हितों का ध्यान रखना चाहिए। मरांडी ने कहा कि राज्य के अधिकांश आदिवासियों की आजीविका खेती पर निर्भर है। जिन जमीनों से खनिज संपदा निकाली जा रही है, उन लोगों को वैकल्पिक जमीन की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन से जुड़े मामलों पर सरकार अभी तक संवेदनशील नहीं दिख रही है।

    किसानों की पीड़ा को समझना जरूरी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए यात्राएं करते हैं, लेकिन खेत-खलिहानों में जाकर किसानों की असली समस्याओं को समझने की कोशिश नहीं करते। मरांडी ने चेतावनी दी कि जिस जनता ने सरकार को सत्ता में बैठाया है, वही जनता उसे हटा भी सकती है। उन्होंने याद दिलाया कि झारखंड में जमीन के सवाल पर कई लोग शहीद भी हुए हैं, इसलिए यह विषय बेहद संवेदनशील है।

    जमीन का नेचर चेंज और जांच की मांग

    मरांडी ने आरोप लगाया कि छोटानागपुर क्षेत्र में जमीन का नेचर चेंज करके दलालों द्वारा बेचा जा रहा है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की और कहा कि जमीनी हकीकत समझे बिना कोई समाधान संभव नहीं।

    कानूनी सतर्कता और SIR प्रक्रिया

    मरांडी ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में कानूनी परेशानियों से बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने SIR को लेकर कहा कि यह चुनाव आयोग का काम है और पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू हो रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड में भी सभी राजनीतिक दलों की सहमति से यह प्रक्रिया संपन्न होगी।

    Also Read : झारखंड विस में आयुष चिकित्सा संकट पर हंगामा, मंत्री बोले- जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

    #FarmersIssues #TribalRights #LandMatters #SIR #Chotanagpur #Jharkhand #BabulalMarandi #HemantSoren #Politics #Development
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRPF का ऑपरेशन “सतर्क” : बिहार ले जा रहे 85 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
    Next Article पार्षद ओम प्रकाश ऐसा जो दूसरे वार्ड की मदद करने से नहीं हटते पीछे…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.