Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रैक पर हाथियों का जमावड़ा, धनबाद रेल मंडल में 9 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
    झारखंड

    ट्रैक पर हाथियों का जमावड़ा, धनबाद रेल मंडल में 9 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाथियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड में हाथियों और इंसानों के बीच टकराव अब बड़ी समस्या बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में ही तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की जान हाथी हमलों में चली गई है। इसी बीच कल शाम पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल में ऐसी घटना हुई, जिससे रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ गई।

     ट्रैक पर आ गया हाथियों का झुंड

    महुआमिलान और निद्रा स्टेशन के बीच अचानक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। हाथी काफी देर तक पटरी पर ही घूमते रहे। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने तुरंत उस रूट की ट्रेनों को रोक दिया। धनबाद से डालटनगंज जाने वाली लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रुक गई। कुछ ट्रेनें रास्ते में खड़ी रहीं, तो कुछ को पास के स्टेशनों पर रोक दिया गया। यात्रियों को भी देरी का सामना करना पड़ा।

     कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया

    जब हाथी काफी देर तक ट्रैक से नहीं हटे, तो रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट बदल दिया। सबसे पहले 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस को बरकाकाना में रोका गया और बाद में हजारीबाग टाउन, कोडरमा और गया के रास्ते भेजा गया। कई अन्य ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया-

    • 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस

    • 12877 रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस

    • 13347 बरकाकाना पटना पलामू एक्सप्रेस

    • 18635 रांची सासाराम एक्सप्रेस

    • 18611 रांची वाराणसी एक्सप्रेस

    • 18309 संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस

    • 18524 बनारस विशाखापट्टनम एक्सप्रेस

    • 21894 पटना टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस

    • 13348 पटना बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस

    कुछ ट्रेनों को बरकाकाना–हजारीबाग टाउन–कोडरमा–गया रूट से चलाया गया, जबकि कुछ को गढ़वा रोड–गया–गोमो–बोकारो–मूरी के रास्ते भेजा गया।

    सुरक्षा सबसे पहले

    रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। जब तक हाथी ट्रैक से पूरी तरह हट नहीं गए, तब तक ट्रेनों को आगे नहीं बढ़ाया गया। फिलहाल ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है, लेकिन यह घटना फिर याद दिलाती है कि झारखंड में हाथी और इंसान के बीच टकराव कितनी बड़ी चुनौती बन चुका है।

    Also Read : JEE Mains Result 2026 : इंतजार हुआ खत्म, NTA ने घोषित किए पहले सेशन के नतीजे

    #Jharkhand #Dhanbad #ElephantOnTrack #TrainDiversion #IndianRailways #RailwayNews #HumanElephantConflict #BreakingNews #ShaktipunjExpress #VandeBharat #ForestAlert #RailUpdate
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJEE Mains 2026 : पहले सेशन में बिहार के शुभम ने मारी बाजी, हासिल किया 100 परसेंटाइल
    Next Article झारखंड में शहीदों के बच्चों का भविष्य संवारेगी NCF योजना, उठाएगी शिक्षा का पूरा खर्च

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.