Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»लालू परिवार की दिल्ली में कोर्ट पेशी, व्हीलचेयर पर पहुंचे लालू यादव
    बिहार

    लालू परिवार की दिल्ली में कोर्ट पेशी, व्हीलचेयर पर पहुंचे लालू यादव

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज यानी सोमवार को लालू परिवार की लैंड फॉर जॉब केस की सुनवाई हुई। लालू प्रसाद यादव इस बार व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और सांसद बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं। कोर्ट के अंदर जब जज ने औपचारिक तौर पर आरोपों की जानकारी दी और पूछा कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं, तो लालू यादव ने साफ कह दिया, “अभियोग स्वीकार नहीं, हम केस का सामना करेंगे।”

    मीसा भारती का रुख

    सुनवाई से पहले मीसा भारती ने कहा कि मामला कोर्ट में है और उन्हें न्याय में भरोसा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “एक ही केस में इतने सारे मामले बन जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है।”

    कोर्ट रूम में क्या हुआ

    कोर्ट में नियमों के तहत आरोपियों से पूछा गया कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं या मुकदमे का सामना करेंगे।

    • लालू यादव ने कहा : “अभियोग सिरे से खारिज करता हूँ, ट्रायल का सामना करूंगा।”
    • राबड़ी देवी ने कहा : “मैं कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हूँ और मुकदमों का सामना करूंगी।”

    स्वास्थ्य कारणों से राहत

    लालू और राबड़ी के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि उनकी सेहत ठीक नहीं रहती। कोर्ट ने इसे मान लिया और दोनों को व्यक्तिगत पेशी से स्थायी छूट दे दी। मतलब अब उन्हें हर सुनवाई में दिल्ली आने की जरूरत नहीं है।

    दिल्ली की यात्रा और आरोप तय

    लालू-राबड़ी रविवार शाम दिल्ली पहुंचे। कोर्ट ने परिवार के सदस्य तेजप्रताप, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, हेमा यादव सहित कुल 41 लोगों पर आरोप तय किए। अब इन लोगों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। वहीं, 52 लोगों को पहले ही बरी कर दिया गया है।

    कोर्ट का कड़ा बयान

    करीब 18 दिन पहले स्पेशल जज विशाल गोग्ने ने कहा था कि लालू यादव और उनका परिवार “एक आपराधिक गिरोह की तरह” काम कर रहा था। उनका कहना था कि सरकारी नौकरियों के बदले संपत्ति हासिल करने की व्यापक साजिश रची गई।

    CBI के आरोपों पर कोर्ट की राय

    कोर्ट ने CBI के दलीलों और चार्जशीट की समीक्षा के बाद कहा कि प्रारंभिक तौर पर जांच योग्य गंभीर आरोप सामने आए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि केस सिर्फ अनियमित नियुक्तियों का नहीं है, बल्कि एक संगठित आपराधिक साजिश का मामला है। लालू के रेल मंत्री रहते हुए यह साजिश 2004-2009 के दौरान की गई। इसमें जमीन का ट्रांसफर, कीमत में असामान्यता, परिवार और करीबी लोगों के नाम पर संपत्तियों का लेन-देन शामिल है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोप तय होना दोष सिद्ध होने की गारंटी नहीं है। बचाव पक्ष को ट्रायल में CBI के सबूतों को चुनौती देने का पूरा मौका मिलेगा।

    चार्जशीट और साजिश

    CBI ने चार्जशीट में कहा कि 2004 से 2009 के बीच, जब लालू यादव रेल मंत्री थे, बिहार के लोगों को रेलवे में ग्रुप-डी पदों पर बहाल किया गया। इसके बदले में आरोपियों ने अपनी जमीन लालू परिवार और एक कंपनी के नाम ट्रांसफर कर दी। CBI ने बताया कि कई मामलों में नौकरी मिलने से पहले ही जमीनें ट्रांसफर कर दी गई थीं। साथ ही दावा किया गया कि लालू परिवार ने नकद भुगतान भी लिया।

    Also Read : होली से पहले रेलवे का तोहफा, रांची-छत्तीसगढ़ रूट पर स्पेशल ट्रेनें शुरू

    Bihar Politics CBI chargesheet CBI चार्जशीट court hearing Crime Conspiracy Delhi Court government job scam Government Land Transaction Hema Yadav Lalu Parivar lalu yadav Land for Jobs Case Misa Bharti Rabri Devi Railway Recruitment Case Rjd Rouse Avenue Court Special Judge Vishal Gogne Tej Pratap Yadav Tejashwi Yadav Wheelchair Appearance अपराध साजिश तेजप्रताप यादव तेजस्वी यादव दिल्ली कोर्ट न्यायालय सुनवाई बिहार राजनीति मीसा भारती राउज एवेन्यू कोर्ट राजद राबड़ी देवी रेलवे भर्ती मामला लालू परिवार लालू यादव लैंड फॉर जॉब केस व्हीलचेयर पेशी सरकारी जमीन लेन-देन सरकारी नौकरी घोटाला स्पेशल जज विशाल गोग्ने हेमा यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली से पहले रेलवे का तोहफा, रांची-छत्तीसगढ़ रूट पर स्पेशल ट्रेनें शुरू
    Next Article केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 7 मजदूर जिंदा जले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत ने पथ निर्माण विभाग को लगाई फटकार, दो महीने में प्रमुख परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के नेता ने हिला दी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की कुर्सी, आखिर कौन हैं वो?

    July 15, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.