Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में गर्मी की एंट्री, गुमला में अब भी ठंड बरकरार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में गर्मी की एंट्री, गुमला में अब भी ठंड बरकरार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2026Updated:February 16, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अब मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। ठंड की विदाई और गर्मी की एंट्री शुरू हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। खासकर लोहरदगा, लातेहार और जमशेदपुर में रात का तापमान अब पहले से ज्यादा हो गया है, जिससे साफ है कि ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही है।

    गुमला अब भी सबसे ठंडा

    हालांकि पूरे राज्य में गर्मी की आहट सुनाई दे रही है, लेकिन गुमला में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है। गुमला का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जो पूरे झारखंड में सबसे कम है। यहां के लोगों को अब भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यानी बाकी जिलों में भले ही राहत मिल रही हो, लेकिन गुमला में ठंड अभी टिकी हुई है।

    रांची में दिन गर्म, रात ठंडी

    राजधानी रांची का मौसम भी इन दिनों थोड़ा अलग अंदाज में नजर आ रहा है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात में ठंड का एहसास बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। मतलब साफ है कि दिन में धूप चुभने लगी है, लेकिन रात को अब भी हल्की ठंड लग रही है।

    आज से और बढ़ेगा तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी सोमवार से झारखंड के मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। तापमान बढ़ने के साथ ही कंकनी वाली ठंड अब लगभग खत्म हो जाएगी।

    इन जिलों में 15 डिग्री के पार पहुंचा पारा

    जमशेदपुर के साथ-साथ सरायकेला और खरसावां में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच चुका है। इससे साफ है कि इन इलाकों में अब ठंड की पकड़ ढीली पड़ रही है और गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।

    Also Read : कुख्यात राहुल सिंह का आदेश मिलते ही रांची में कर देते बड़ा कांड, कटप्पा समेत तीन शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

    Gumla coldest Jamshedpur weather Jharkhand news Jharkhand weather Latehar Weather Lohardaga temperature Ranchi temperature relief from cold rise in temperature Saraikela-Kharsawan The weather is changing in Jharkhand. weather update गुमला सबसे ठंडा जमशेदपुर मौसम झारखंड न्यूज झारखंड में बदल रहा है मौसम का मिज़ाज झारखंड मौसम ठंड से राहत तापमान में बढ़ोतरी मौसम अपडेट रांची तापमान लातेहार मौसम लोहरदगा तापमान सरायकेला खरसावां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 16 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article लैंड फॉर जॉब केस : राउज एवेन्यू कोर्ट में आज पेश होंगे लालू-राबड़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.