Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात राहुल सिंह का आदेश मिलते ही रांची में कर देते बड़ा कांड, कटप्पा समेत तीन शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात राहुल सिंह का आदेश मिलते ही रांची में कर देते बड़ा कांड, कटप्पा समेत तीन शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 15, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शहर में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है। संगठित अपराध पर बड़ी चोट करते हुए पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये बदमाश रांची में गोलीबारी कर दहशत फैलाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।

    गुप्त सूचना से खुला मामला

    15 फरवरी को रांची के एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि राहुल सिंह गिरोह के कुछ अपराधी रांची के व्यवसायियों में डर फैलाने के मकसद से हथियारों का लेन-देन करने वाले हैं। बताया गया कि यह सौदा जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के पास होने वाला है।

    तुरंत बनी टीम, बिना देर किए हुई कार्रवाई

    सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख और हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक खास टीम बनाई गई। टीम ने बिना समय गंवाए इलाके की घेराबंदी की और एयरपोर्ट की दक्षिणी चाहरदिवारी के पास झाड़ी और खुले मैदान में छापेमारी शुरू कर दी।

    झाड़ी से पकड़े गए दो बदमाश

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को मौके से पकड़ लिया। इन दोनों के नाम पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा और रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आरडीएक्स बताए गए। इनके पास से एक देशी पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक बरामद की गई। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे राहुल सिंह के आदेश पर रांची आए थे और गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का इंतजार कर रहे थे।

    तीसरे अपराधी तक भी पहुंची पुलिस

    पूछताछ को और गहराई से किया गया तो एक और नाम सामने आया अश्विनी कुमार पर्वता उर्फ कटप्पा उर्फ जॉनी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि वह इस गिरोह का अहम सदस्य है और हथियार व कारतूस की सप्लाई का काम करता था।

    कई गिरोहों से जुड़ा रहा है ‘कटप्पा’

    पुलिस के मुताबिक अश्विनी उर्फ कटप्पा पहले अमन साहू गिरोह और राहुल दुबे गिरोह के लिए भी काम कर चुका है। फिलहाल वह राहुल सिंह गिरोह में सक्रिय था। उसका काम व्यवसायियों के नंबर जुटाना, व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज तैयार करना और गिरोह को हथियार मुहैया कराना था।

    क्या-क्या हुआ बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 देशी पिस्टल, 2 मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    मामला दर्ज, जांच जारी

    इस पूरे मामले में जगरनाथपुर थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

    व्यवसायियों को राहत

    रांची पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर शहर की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी।

    Also Read : झारखंड में जंगली बेलगाम हाथियों पर कसेगा शिकंजा, कर्नाटक के ‘कुनकी’ हाथी करेंगे काबू

    Ranchi police launch a major attack on notorious Rahul Singh; three shooters arrested with weapons before the incident. they would have committed a major crime in Ranchi; three shooters including Kattappa arrested with weapons. Upon receiving orders from the notorious Rahul Singh कांड से पहले तीन शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार कुख्यात राहुल सिंह पर रांची पुलिस का बड़ा वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में जंगली बेलगाम हाथियों पर कसेगा शिकंजा, कर्नाटक के ‘कुनकी’ हाथी करेंगे काबू
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 16 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Latest Posts

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.