Jamshedpur : जमशेदपुर के तेतला पंचायत के तुरी मौजा (प्लाट 817) में सरकारी जमीन को अपनी ”निजी जागीर” समझकर कब्जा कर रहे रसूखदारों की अब खैर नहीं। पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने इस मामले में कड़ा रुख दिखाया है। जांच में सामने आया कि रंजीत कुमार (80 डिसमिल), संजय मारडी (40 डिसमिल), जमशेदपुर रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड (25 डिसमिल) और मनोज कुमार सिंह (1 डिसमिल) ने बेशकीमती सरकारी जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया था। अंचलाधिकारी ने इन अतिक्रमणकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि समय पर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन अपने अंदाज में सख्त कार्रवाई करेगा।
कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर खुला राज
कांग्रेस नेता जयराम हांसदा, आनंद पाल और सौरभ चटर्जी की शिकायत के बाद ही विभाग की नींद खुली। जांच में पाया गया कि जमीन के ये ”जादूगर” अपने कब्जे के लिए कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। जयराम हांसदा ने इसे सरकारी संपत्ति की सरेआम लूट करार देते हुए पूरे क्षेत्र में सघन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि ऐसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त संदेश भेजे।
Also Read : धनबाद में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 16 जिंदा कछुए बरामद
Also Read : चारधाम यात्रा का शुभारंभ करीब, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथियां तय
Also Read : शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा का दबदबा, यातायात व्यवस्था सुधार की जरूरत

