Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी का झारखंड सरकार पर हमला, जर्जर स्कूल भवनों और बच्चों की सुरक्षा पर उठाया सवाल
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी का झारखंड सरकार पर हमला, जर्जर स्कूल भवनों और बच्चों की सुरक्षा पर उठाया सवाल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर साल करोड़ों रुपये अधिकारियों, विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के बंगले व जिम के रखरखाव पर खर्च कर रही है, लेकिन राज्य के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति पर ध्यान नहीं दे रही।

    जर्जर स्कूल भवनों में संचालित कक्षाएं

    मरांडी ने दुमका जिले के उदाहरण देते हुए कहा कि वहां दो दर्जन से अधिक सरकारी स्कूल भवन जर्जर घोषित किए जा चुके हैं, फिर भी उन भवनों में कक्षाएं चल रही हैं। उनके अनुसार, इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है और बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।

    हर साल करोड़ों रुपये अधिकारी, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री के बंगलों के रखरखाव पर खर्च करने वाली हेमंत सरकार को क्या राज्य के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति दिखाई नहीं देती?

    DMFT फंड से अपने आवासों को संवारने और जिम बनाने में व्यस्त अधिकारियों को क्या बच्चों की सुरक्षा की चिंता… pic.twitter.com/1whIkFVnr3

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) February 13, 2026

    सरकारी खर्च और प्राथमिकताएं

    पूर्व सीएम ने लिखा कि DMFT फंड का उपयोग अपने आवास और जिम बनाने में व्यस्त अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जबकि बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं दिए जा रहे। उन्होंने सरकार से कहा कि यदि शिक्षा के लिए पर्याप्त बजट नहीं है, तो गैरजरूरी विज्ञापन, बैनर और होर्डिंग्स जैसी फिजूलखर्ची पर तुरंत रोक लगाई जाए।

    मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

    मरांडी ने जोर देकर कहा कि जर्जर स्कूल भवनों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए और तब तक बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    Also Read : सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान के लिए मरांडी ने की केंद्रीय बल तैनाती की अपील

    child safety Dilapidated School Buildings DMFT Fund DMFT फंड Dumka district education budget Government Schools Hemant Soren Jharkhand Government School Renovation जर्जर स्कूल भवन झारखंड सरकार दुमका जिला बच्चों की सुरक्षा बाबूलाल मरांडी शिक्षा बजट सरकारी स्कूल स्कूल मरम्मत Babulal Marandi हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले पर हेमंत सरकार पर बाबूलाल का हमला, केंद्रीय बल तैनाती की मांग
    Next Article रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया युवक, गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.