Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरहद पर ड्यूटी, घर पर कब्जा : BSF जवान की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर
    झारखंड

    सरहद पर ड्यूटी, घर पर कब्जा : BSF जवान की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बीएसएफ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के कतरास बाजार स्थित टांड़ बस्ती में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। देश की सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान मोहम्मद मिनाज इन दिनों अपने ही घर और जमीन को लेकर परेशान हैं। जवान का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर भू-माफियाओं ने उनकी पुश्तैनी जमीन में हेरफेर की कोशिश की और अब उनके घर पर भी कब्जा जमा लिया है।

    फर्जी कागज बनाकर जमीन में गड़बड़ी का आरोप

    मोहम्मद मिनाज फिलहाल पंजाब में तैनात हैं। उनका कहना है कि उनकी 95 डिसमिल पुश्तैनी जमीन के कागजों में छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि जाकिउल्लाह उर्फ तनवीर नाम के व्यक्ति ने अपनी असली पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का रकबा कम करा दिया।

    हालांकि जांच में यह गड़बड़ी पकड़ी गई और रिकॉर्ड को ठीक कर दिया गया। लेकिन जवान का कहना है कि इसके बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।

    अब घर पर कब्जे का आरोप, सीसीटीवी से निगरानी

    जवान ने आरोप लगाया है कि प्रेम महतो नाम के व्यक्ति ने उनके घर और संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया है। परिवार का कहना है कि घर की तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है, जिससे घर की महिलाएं असहज महसूस कर रही हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी निजता भंग हो रही है।

    ड्यूटी छोड़ घर लौटने को मजबूर

    मामले की जानकारी मिलने के बाद मोहम्मद मिनाज को पंजाब से छुट्टी लेकर घर आना पड़ा। उनका आरोप है कि उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

    जवान की मां मजिबर बीबी का कहना है कि उनका बेटा देश की सेवा कर रहा है और पीछे से परिवार को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

    प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

    धनबाद के डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और संबंधित अंचलाधिकारी को जांच का निर्देश दिया गया है। अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि किसी की जमीन और घर पर कब्जा करना गलत है। मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

    Also Read : खूंटी में अज्ञात युवती का श’व मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

    ancestral land dispute BSF jawan Mohammad Minaz CCTV surveillance Dhanbad DC Dhanbad News fake documents illegal occupation Jharkhand Latest News Katras Bazaar land dispute case land mafia allegations land scam case SSP Prabhat Kumar Tand Basti threat to family अवैध कब्जा एसएसपी प्रभात कुमार कतरास बाजार जमीन घोटाला मामला जमीन विवाद मामला झारखंड ताजा खबर टांड़ बस्ती धनबाद खबर धनबाद डीसी परिवार को धमकी पुश्तैनी जमीन विवाद फर्जी दस्तावेज बीएसएफ जवान मोहम्मद मिनाज भू माफिया आरोप सीसीटीवी से निगरानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद घर में मिली महिला वकील की झुलसी ला’श, एक फरवरी को रांची से लौटी थी पटना
    Next Article संपा साहा की जीत के लिए भाजपा एकजुट, बाबूलाल मरांडी ने दिया चुनावी मंत्र

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.