Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बंद घर में मिली महिला वकील की झुलसी ला’श, एक फरवरी को रांची से लौटी थी पटना
    बिहार

    बंद घर में मिली महिला वकील की झुलसी ला’श, एक फरवरी को रांची से लौटी थी पटना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वकील
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के कदमकुआं थाना इलाके में एक महिला वकील की झुलसी हुई लाश उनके घर से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना राजेंद्र नगर रोड नंबर-2 की है। सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की शिनाख्त इंदिरा लक्ष्मी (करीब 60-65 वर्ष) के तौर पर की गई है। वे पटना हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं।

    बरामदे में जली हालत में मिला शव

    पुलिस के मुताबिक, महिला अपने घर के निचले तले पर अकेली रहती थीं। सुबह करीब 7:40 बजे सूचना मिली कि एक महिला घर में जल गई हैं। जब पुलिस टीम पहुंची तो देखा कि बरामदे में उनका शव जली हालत में पड़ा था। घर का गेट चारों तरफ से बंद था। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था, जो दोनों तरफ से खुल सकता है। इससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

    घटनास्थल से किरोसिन, माचिस और दिया बरामद

    जांच के दौरान मौके से किरोसिन तेल, माचिस और एक दिया मिला है। FSL टीम ने भी जांच की है। DSP राजेश रंजन ने बताया कि एक मग में किरोसिन तेल पाया गया है। ऐसा लग रहा है कि शरीर पर तेल डालकर आग लगाई गई है। हालांकि, पूरी सच्चाई FSL रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

    रांची में रहते हैं पति, दिल्ली में है बेटी

    पुलिस जांच में पता चला है कि महिला के पति रांची में रहते हैं और उनकी एक बेटी दिल्ली में रहती है। महिला पटना में अकेली रह रही थीं। उनके यहां एक केयर टेकर महिला भी रहती थी। बताया जा रहा है कि एक फरवरी को वे रांची से पटना लौटी थीं। इसके बाद से वे कोर्ट भी नहीं जा रही थीं। केयर टेकर के मुताबिक, रात करीब 12 बजे तक वे बरामदे में बैठी थीं। सुबह जब देखा गया तो वे जली अवस्था में पड़ी थीं। ऊपरी मंजिल पर उनके देवर रहते हैं। सुबह उन्होंने ही जली हुई लाश देखी और हंगामा मच गया।

    पुरानी बिल्डिंग, कई लोग थे मौजूद

    जिस मकान से शव बरामद हुआ है, वह G+1 पुरानी बिल्डिंग है। घटना के वक्त ऊपर वाले फ्लैट में परिवार के लोग और किरायेदार भी मौजूद थे। बावजूद इसके किसी को कुछ पता नहीं चला, यह भी जांच का विषय बना हुआ है।

    वकीलों में शोक, निष्पक्ष जांच की मांग

    घटना की खबर मिलते ही पटना सिविल कोर्ट के वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण ने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सच सामने आना चाहिए।

    पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

    कदमकुआं पुलिस फिलहाल आत्महत्या, दुर्घटना और साजिश—तीनों एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। FSL रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

    Also Read : पोस्टमॉर्टम से इनकार ने बढ़ाया शक, खुल गया मां का राज

    advocate mourning burnt body Civil Court daughter in Delhi fair investigation FSL investigation FSL जांच husband in Ranchi Indira Laxmi judicial community Kadamkuan Police Station kerosene old building patna Patna High Court police investigation postmortem ranchi Suspicious death veranda woman lawyer woman living alone अकेली रहने वाली महिला अधिवक्ता शोक इंदिरा लक्ष्मी कदमकुआं थाना किरोसिन झुलसी लाश निष्पक्ष जांच न्यायिक समुदाय पटना पटना हाई कोर्ट पति रांची में पुरानी बिल्डिंग पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम बरामदा बेटी दिल्ली में महिला वकील रांची संदिग्ध मौत सिविल कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में फुलकू नदी किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
    Next Article सरहद पर ड्यूटी, घर पर कब्जा : BSF जवान की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    बिहार

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.