Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»सालों बाद सलमान खान-संजय दत्त की ग्रैंड वापसी, The 7 Dogs ट्रेलर ने बढ़ाया क्रेज…देखें
    मनोरंजन

    सालों बाद सलमान खान-संजय दत्त की ग्रैंड वापसी, The 7 Dogs ट्रेलर ने बढ़ाया क्रेज…देखें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फिल्म
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : सऊदी अरब की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई है। वजह साफ है — ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त की धमाकेदार झलक। मंगलवार को रिलीज हुए इस ट्रेलर में दोनों बॉलीवुड सुपरस्टार्स के सरप्राइज कैमियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

    सलमान खान और संजय दत्त ने मचाई तबाही

    ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ फेम डायरेक्टर आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। हालांकि मेकर्स ने सलमान और संजय के किरदारों को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है, लेकिन ट्रेलर से साफ है कि ये कैमियो सिर्फ नाम के नहीं हैं।

    वहीं संजय दत्त हाथ में एक गैजेट लिए बेहद खतरनाक लुक में दिखाई देते हैं। उनका यह अंदाज फिल्म में उनकी मजबूत और असरदार मौजूदगी का इशारा देता है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    क्या है फिल्म ‘7 डॉग्स’ की कहानी?

    फिल्म ‘7 डॉग्स’ में मिस्र के सुपरस्टार करीम अब्देल-अजीज और अहमद एज लीड रोल में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में इटैलियन स्टार मोनिका बेलुची भी नजर आएंगी।

    कहानी एक खतरनाक नए ड्रग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पूरे मिडिल ईस्ट में तेजी से फैल रहा है। इस मिशन को रोकने की जिम्मेदारी कुछ खास लोगों को दी जाती है। फिल्म की कहानी सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने लिखी है। सलमान खान और संजय दत्त ने पिछले साल फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग की थी।

    कब रिलीज होगी ‘7 डॉग्स’?

    इंटरनेशनल डायरेक्टर्स, अलग-अलग देशों के कलाकारों और सरप्राइज बॉलीवुड कैमियो के साथ ‘7 डॉग्स’ को इस इलाके की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज होने वाली है।

    पहले भी साथ दिख चुके हैं सलमान-संजय

    सलमान खान और संजय दत्त इससे पहले ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘दस’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। एक बार फिर दोनों को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस बेहद खुश हैं।

    Also Read : निकाय चुनाव से पहले रांची में बड़ा एक्शन, कटहल मोड़ से 9 लाख कैश जब्त

    Blockbuster Bollywood News Entertainment Salman Khan Sanjay Dutt The Seven Dogs
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article7 साल तक शादी का झांसा देकर BSF जवान करता रहा यौन शोषण, SSP से न्याय की गुहार
    Next Article 12 फरवरी को ठप पड़ेगा कोल्हान! लेबर कोड और निजीकरण के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का बड़ा ऐलान

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026
    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.